नॉएडा में एक महिला के हौसले ने लुटेरो को पस्त कर दिया
NOIDA ROHIT SHARMA
देश की राजधानी दिल्ली से सटे हुए नॉएडा में लुटेरो के आतंक ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है लेकिन एक महिला के हौसले ने लुटेरो को पस्त कर दिया ताजा मामला नॉएडा के सेक्टर 25 .26 चौराहे के पास का है जहाँ सेक्टर 8 की रहने वाली उर्मिला नाम की महिला से बाइक सवार दो
बदमाशो ने महिला से कान के कुण्डल छीनने का प्रयास किया तभी महिला ने साहश दिखाते हुए एक बदमाश को पकड़ लिया और उसे नोचने के साथ शोर मचाने लगी आस पास के लोगो को आता देख उसका दूसरा साथी बाइक लेकर भाग गया लेकिन वो लोगो के हत्थे चढ़ गया और उसकी जमकर धुनाई हुई और महिला ने 100 नंबर पे फोन कर पुलिस को जानकारी दी मौके पर पहुंची पुलिस ने लुटेरे को अपने कब्जे लिए और लूट का मामला दर्ज कर फरार लुटेरे की तलाश सुरु कर दी
Comments are closed.