मेवाड़ में तुलसीदास जयंती समारोह आयोजित – ’देश आजाद है तो वह तुलसी की ही देन है’

tulsi3

संस्कृत के प्रकांड पंडित होने के बावजूद गोस्वामी तुलसीदास ने बहुत ही सरल भाषा में लोगों को भारतीय संस्कृति व ग्रंथों के मायने समझा दिए। आज जो भारत देश आजाद है तो वह तुलसीदास की ही देन है। देश में भाईचारा है तो वह भी तुलसीदास की ही वजह से है। वसुंधरा स्थित मेवाड़ ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूशंस के विवेकानंद सभागार में आयोजित गोस्वामी तुलसीदास जयंती समारोह के मौके पर वक्ताओं ने ये बातें कहीं। मेवाड़ ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूशंस ने पर्यावरण जागरूक समिति के सहयोग से गोस्वामी तुलसीदास जयंती समारोह का आयोजन किया।
लाजपत राय काॅलेज के पूर्व प्राचार्य डाॅ. गणेशदत्त शर्मा ने कहा कि रामचरित मानस को सरल व साधारण भाषा में लिखना यह तुलसी की विशेषता थी। खेत में काम करने वाला किसान भी तुलसीदास के रामचरित मानस को आसानी से समझता है। अतर्रा महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डाॅ. विशनलाल गौड़ ने कहा कि तुलसी भिक्षावृत्ति से पैदा हुए लेकिन उन्होंने अपने विचारों से भगवान राम को एक नई पहचान दी। राम को घर-घर तक पहुंचाया। आज अगर राम को याद करोगे तो भगवान राम के काम भी याद आएंगे, यह सब गोस्वामी तुलसीदास की ही देन है। मेवाड़ यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति डाॅ. अशोक कुमार गदिया ने कहा कि भारतीय संस्कृति को जनमानस तक पहुंचाने का काम केवल तुलसीदास ने किया। भारतीय समाज तुलसीदास का ऋणी रहेगा। रामचरित मानस की हर चैपाई में एक संदेश है। अगर रामचरित मानस को आत्मसात कर लें तो मुसीबतों में भी जीवन को सफल बनाया जा सकता है। डाॅ. सत्यदेव राय ने अपने सम्बोधन में कहा कि पर्यावरण को बचाने का मतलब खुद को बचाना है। उन्होंने तुलसीदास द्वारा शैव से वैष्णव सम्बंधों की भी व्याख्या पर प्रकाश डाला। मेवाड़ ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूशंस की निदेशिका डाॅ. अलका अग्रवाल ने गोस्वामी तुलसीदास के व्यक्तित्व का महत्व समझाया।
इससे पूर्व पर्यावरण जागरूक समिति के सचिव करतार सिंह ने डाॅ. गणेशदत्त शर्मा, डाॅ.विशनलाल गौड़, सत्यदेव राय, डाॅ. अशोक कुमार गदिया व डाॅ. अलका अग्रवाल को शाॅल, रामचरित मानस व श्रीमद्भागवत गीता का गुटका देकर सम्मानित किया। समारोह की शुरुआत तुलसीदास, मां शारदे व भारत माता के चित्र के समक्ष दीप जलाकर व पुष्प अर्पित कर हुई। इस मौके पर क्षेत्रीय पार्षद महेन्द्र चैधरी, संतोष केजरीवाल, सुभाष प्रधान, केके वशिष्ठ आदि मौजूद थे। समारोह का सफल संचालन प्रोफेसर आईएम पांडेय ने किया। अंत में सभी श्रेाताओं को रामचरित मानस की कृति भेंट की गई। करतार सिंह ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

Comments are closed.