अनाॅक के डिज़ाइनर काजल बिहानी एवं मिताली कालान्तरी ने रक्षा बंधन के मौके पर पेश किया राखी और लुम्बा का बेहतरीन कलेक्शन

अनाॅक की शुरूआत इसी दशक के आरम्भ में हुई जब दो युवा डिज़ाइनरों काजल बिहानी एवं मिताली कालान्तरी ने अपनी बेहतरीन रचनात्मकता एवं अत्याधुनिक डिज़ाइन के शानदार संयोजन को पेश किया। इन्होंने अपनी शुरूआत अर्द्ध कीमती एवं कीमती पथरों से बने क्लच बैग एवं ज्वैलरी के साथ की, बाद में सोने और प्लेटेड आभूषण तथा शादियों के लिए जड़ाऊ निमंत्रण भी बनाने शुरू किए।

अनाॅक राखियों को एक अनूठे स्तर तक लेकर आया है। इसके कलेक्शन में शानदार जड़ाऊ लुम्बा शामिल हैं जिन्हें एक स्टाइलिश फैशन एक्सेसरीज़ के रूप में आप साल के किसी भी समय पहन सकते हैं। वहीं राखियों में भी आलीशान कलेक्शन ‘‘मेरा भाई दबंग’’, ‘‘वन इन मिलियन’’, ‘‘राॅकस्टार’’ पंच धातु, चांदी, स्वराॅस्की में तैयार किए गए पारम्परिक डिज़ाइन, सोने में बनाए गए डिज़ाइन शामिल हैं।

जहां लुम्बा को बेहद आकर्षक बाॅक्स पैकिंग में उपलब्ध कराया गया है, वहीं राखियां टेबल टाॅप कार्ड रूप में उपलब्ध हैं जिसे डेस्क पर रखा जा सकता है। कलेक्शन को सिटीवाॅक माॅल में प्रस्तुत किया गया है और इसे खरीददारों से ज़बरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। तो राखी के इस सीज़न में खरीदिए सबसे अनूठी राखी!

उपलब्ध- अनाॅक कार्ट
ग्राउन्ड फ्लोर, विल्स लाईफस्टाईल शोरूम के सामने
साकेत, नई दिल्ली

Comments are closed.