यमुना एक्सप्रेस वे पर ख़राब वाहनो से इतने अधिक हादसों पर ज्ञापन

अति आधुनिक तरीके से बने यमुना एक्सप्रेस वे पर ख़राब खड़ी गाड़ियों से इतनी अधिक दुर्घटनाये होने से बड़ी संख्या में लोगो की मौत का सबब बन रही है पुरे का पूरा परिवार लगभग हर दिन मौत की भेट चढ़ जाता है और जिम्मेदार विभाग इसे अधिक स्पीड की बजह बताकर पल्ला झाड़ लेते है जबकि तेज स्पीड की टक्कर से कम और ख़राब खड़े वाहनो से अधिक दुर्घटनाये हो रही है इससे खफा महिला शक्ति सामाजिक समिति की महिलाओ ने प्राधिकरण के चेयरमेन रमारमण के नाम एक मांग और सुझावपत्र ओ.एस.डी.योगेन्द्र यादव को सौपा, महिलाओ का कहना था इतना अधिक टोल टैक्स देकर भी रास्ते में खड़े वहां उनकी मौत का सबब बन रहे है कंपनी सिर्फ पैसा वसूलने में लगी है 

1.  मेट्रो और रेलवे की तर्ज पर इलेक्ट्रिक साइन बोर्ड १-२ किलोमीटर की दूरी पर लगाये जाये उस पर जैसे ही गाड़ी ख़राब हो उसकी सूचना अविलम्ब लिखित और माइक से देकर सम्बंधित पॉइंट पर सावधान होने को      कहा जाये जब तक गाड़ी वहां से हट न जाये!
2.   जबतक यह व्यवस्था न हो जाये या जिस जगह साइन बोर्ड न हो वहां पर ख़राब गाड़ी से कम से कम 1 किलोमीटर या आवश्यक दुरी से पहले ही सम्बंधित कर्मचारी खतरे की सिंग्नल दर्शाती  इलेक्ट्रिक छड़ आदि         कुछ लेकर सूचित करे
3.   शासन द्वारा स्वीकृत थाना जो एक्सप्रेस वे पर खुलना था अभी तक नहीं खुला उसे अविलम्ब खोला जाये
4.   जिस एरिया में ख़राब वहां की वजह से दुर्घटना होती है तो जिम्मा लेने बाली कंपनी और सम्बंधित कर्मचारी के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का केस दर्ज किया जाये क्योकि लाखो घरो के चिराग बुझाए जा रहे है          कड़ी करवाई न होने से इन्हे इंसानी जान की कोई परिवाह नहीं नही !
            अगर शीघ्र इन गैर इरादतन लापरवाही से की जा रही हत्याओ को रोकने का गंभीर प्रयास नहीं किया गया तो अपने घरो के बुझते चिराग रोकने के लिए महिलाये आंदोलन को मजबूर होगी

Comments are closed.