लिफ्ट में मौत : फ्लैट मालिक समेत तीन पर रिपोर्ट – लिफ्ट लगाने वाली एजेंसी की लापरवाही
नोएडा। सेक्टर-119 में लिफ्ट में गिरकर हुई मौत मामले में सेक्टर-58 पुलिस ने तीन लोगों पर 304 ए (लापरवाही से मौत) का केस दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। सेक्टर-58 एसएचओ चरण सिंह शर्मा ने बताया कि गुरुवार की दोपहर पश्चिम बंगाल निवासी निशांत मंडल (24) की सेक्टर-119 स्थित अमरपाली प्लेटिनम अपॉर्टमेंट में लिफ्ट में गिरकर मौत हो गई थी। पेशे से कारपेंटर निशांत मंडल गुरुवार को करीब साढ़े ग्यारह बजे अपॉर्टमेंट में चैदहवीं मंजिल पर कोलकाता निवासी देबूजीत शाह के घर में फर्नीचर बनाने के लिए गया था। वह चैदहवीं मंजिल से लिफ्ट के जरिए नीचे आना चाहता था। निशांत ने जैसे ही लिफ्ट का बटन दबाया। लिफ्ट का दरवाजा तो खुल गया, उसने जैसे ही अपना पैर आगे बढ़या वह नीचे लिफ्ट पर आ गिरा। लिफ्ट उपर आने के बजाय ग्राउंड फ्लोर पर ही थी। पुलिस का कहना है कि बुधवार की शाम लिफ्ट ठीक की गई थी, लेकिन गुरुवार की सुबह लिफ्ट फिर से खराब हो गई थी। पुलिस स्टेशन सेक्टर-58 में निशांत मंडल के भाई निरंजन मंडल ने अमरपाली प्लेटिनम अपार्टमेंट बिल्डिंग के मालिक, फ्लैट मालिक और लिफ्ट का मैंटीनेंस करने वाली कंपनी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। सेक्टर-58 इंस्पेक्टर चरण सिंह शर्मा ने बताया कि लिफ्ट खराब होने के बावजूद मैंटिनेंस देखने वाली कंपनी ने लिफ्ट को आउट ऑफ ऑर्डर का नोटिस बोर्ड भी नहीं लगाया था। ना ही बिल्डर की तरफ से इस तरह का कोई सूचना लिफ्ट के पास चस्पा की गई थी। इसी लापरवाही में यह हादसा हुआ।
Comments are closed.