’करोड़ों रुपए कमाने वाली कंपनी को निभानी होगी सामाजिक जिम्मेदारी’ – एसोसिएट कंपनी सचिव अमित सीकरी हुए विद्यार्थियों से रूबरू – कारपोरेट सामाजिक जिम्मेदारी की बताईं खूबियां
गाजियाबाद। एसोसिएट कंपनी सचिव अमित सीकरी ने कहा कि जिस कंपनी का सालाना टर्न ओवर पांच से सौ करोड़ से अधिक का है, उसे सामाजिक भागीदारी निभानी ही होगी। भारत सरकार द्वारा निर्धारित मानदंडों के अनुसार उस कंपनी को अपने तीन साल के विशुद्ध लाभ का दो प्रतिशत जनहित में खर्च करना अनिवार्य है।
वसुंधरा स्थित मेवाड़ लाॅ इंस्टीट्यूट द्वारा डाॅ. अम्बेडकर सभागार में आयोजित अतिथि व्याख्यान के तहत श्री सीकरी ने यह जानकारी विधि विभाग के विद्यार्थियों को दी। उन्होंने बताया कि कानून की धारा 135 व 403 के तहत कंपनियों को समाजिक जिम्मेदारी निभाने का स्पष्ट निर्देश है। जो कंपनी इन निर्देशों का पालन नहीं करेगी, उसपर कड़े जुर्माने का प्रावधान है। इस दौरान अनेक उदाहरणों के जरिये उन्होंने विद्यार्थियों को कारपोरेट जगत द्वारा सामाजिक जिम्मेदारी निभाने के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने अपने व्याख्यान के बीच विद्यार्थियों के सवालों के जवाब भी बखूबी दिए। अतिथि व्याख्यान में विधि विभाग के महानिदेशक भारत भूषण, सहायक निदेशक जेएन जमवाल, फैकल्टी सदस्य अमरीन साजिद, प्रोफेसर प्रदीप कुमार आदि मौजूद थे।
Comments are closed.