जीवन की गति थाम रही वाहनों की अनियंत्रित रफ्तार

ग्रेटर नोएडा:lokesh goswami tennews.in
सुरक्षित कहे जाने वाले यमुना एक्सप्रेस-वे पर दुर्घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं। इसके लिए कहीं हमारी रफ्तार तो कहीं एक्सप्रेस-वे प्रशासन की ही लाहवाली जिम्मेदार है। सड़क हादसों के आंकड़े चीख-चीख कर इसकी पुष्टि कर रहे हैं। दो वर्षो (एक्सप्रेस-वे निर्माण) में दो सौ लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।
दुर्घटना का प्रमुख कारण वाहनों की तेज रफ्तार और दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त वाहनों को तत्काल न हटाया जाना है। बढ़ती घटनाओं के बावजूद मुसाफिर इससे सबक नहीं ले रहे हैं। इतना ही नहीं यमुना एक्सप्रेस वे का प्रशासनिक अमला भी इससे आंख मूंदे हुए है। एक्सप्रेस वे की 165 किलोमीटर लंबी और चौड़ी व सपाट सड़क वाहन चालकों को आकर्षित करती है। एक्सप्रेस-वे प्रशासन ने दुर्घटनाओं को रोकने के लिए मार्ग में विभिन्न स्थानों पर वाहनों की गति सौ से अधिक न रखने सहित अन्य संदेश लिखे हैं, लेकिन चौड़ी सड़क को देखते ही चालकों की गति अनियंत्रित हो जाती है। मार्ग पर चालक डेढ़ से दो सौ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से फर्राटा भरते हैं। इन पर कार्रवाई के लिए एक्सप्रेस वे प्रशासन ने शुरू में कठोर कदम उठाया था। लोगों के चलान काटे गए थे। इससे वाहनों की गति पर नियंत्रण लगा था। बाद में सारी प्रक्रिया ठप पड़ गई
Comments are closed.