अटल विहारी वाजपेयी का मनाया जन्मदिन.

बीजेपी कार्यकर्ताओं ने गुरूवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी का जन्मदिन सुशासन दिवस के तौर पर मनाया। इसके तहत गांव अच्छेजा के प्राइमरी स्कूल में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कटारिया ने विद्यालय में श्रम दान किया और विचार गोष्ठी में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कटारिया ने कहा कि हमें मन, वचन और कर्म से एक होकर कार्य करना होगा। तभी हम जन मानस पर प्रभाव छोड़ सकेंगे। स्वच्छता और स्वास्थ्य एक दूसरे के पूर हैं। प्रत्येक व्यक्ति को स्वच्छता का कार्य कम से कम रोज एक घंटा करना चाहिए। तभी हम राष्ट्र पिता महात्मा गांधी के सपनों का भारत बना सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाया गया कार्यक्रमा एक मिशन बन चुका है, जो युवा व महिलाओं को एक सोच लेकर आया है। इस मौके पर राजे कसाना, सुभाष भाटी, सुनील चावड़ा, उम्मेद शर्मा, सुनील भाटी, सतवीर नागर, करतार नागर, सुभाष तोंगड़, गजेंद्र तोंगड़, हरेंद्र भाटी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।सरकारी

Comments are closed.