बगैर परमिशन के नहीं कर सकेंगे स्कूल में कार्यक्रम

इस बार न्यू इयर का सेलिब्रेशन करने से पहले कॉलेजों को पुलिस विभाग से भी परमिशन लेनी होगी। यदि बगैर परमिशन नहीं लिए गए, तो संबंधित कॉलेज के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एसपी देहात के निर्देश पर सीओ फर्स्ट ने सभी कॉलेजों को नोटिस भेज कर सूचना दे दी है।
दरअसल, नॉलेज पार्क में 70 से अधिक कॉलेजों में दो लाख से अधिक स्टूडेंट पढ़ते हैं। यहां पर विभिन्न मौकों पर आयोजित प्रोग्राम में कई बार विवाद हो चुका है। अभी बीते माह भी एक कॉलेज में आयोजित प्रोग्राम के दौरान विवाद हो गया था। जबकि कुछ दिन पहले दो कॉलेजों के हास्टल में रहने वाले स्टूडेंट आमने-सामने आ गए थे। इन घटनाओं के मद्देनजर पुलिस विभाग भी सतर्क हो गया है। न्यू इयर पर कॉलेजों में भी देर रात तक प्रोग्राम आयोजित होते हैं। न्यू इयर में चंद दिन ही बचे हैं। ऐसे में पुलिस इन कॉलेजों में होने वाले प्रोग्राम पर नजर रखी हुई है। सीओ फर्स्ट हरेंद्र सिंह ने बताया कि सभी कॉलेजों को नोटिस भेज कर चेतावनी दी गई है कि यदि वे बगैर परमिशन के न्यू इयर पर प्रोग्राम आयोजित करते हैं, तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सीओ ने बताया कि सभी कॉलेजों को प्रोग्राम आयोजित करने से पहले परमिशन लेने का निर्देश दिया गया है। ताकि पुलिस आयोजन स्थल पर पुलिस की व्यवस्था कर सके। बगैर परमिशन के कार्यक्रम आयोजित होते हैं और कोई घटना होती है, तो उसकी जिम्मेदारी उनकी होग

Comments are closed.