यमुना प्राधिकरण जेपी ग्रुफ पुलिस की तरफ से हर बार बडा हादसा होने केे बाद सुधार की बात की जाती मगर अभी तक का नतीजा शून्य।
यमुना एक्सप्रेस वे पर बुधवार सुबह कोहरे के दौरान 70 से ज्यादा गाडि़या टकराने के बाद भी हालात नही सुधर रहे हैं। पुलिस प्रशासन भीषण हादसे के बाद भी कोई ठोस कदम नही उठा रहे हैं। बृहस्पतिवार सुबह एक्सप्रेस वे पर देखा गया कि घने कोहरा होने के बावजूद गाडियों तेज स्पीड़ से दौड़ रही थी। चेतावनी बोर्ड की वाहन चालक परवाह नही कर रहे थे। वाहन चालक रॉग साईड में वाहन चला रहे थे। यहा तक की वाहनों की स्पीड़ चेक करने और रॉग साइड चलाने से रोकने के लिए एक भी पुलिस कर्मी मौके दिखाई नही दिया।
यमुना एक्सप्रेस वे 200 से ज्यादा लोगों की अब तक जान ले चुका हैं। लेकिन अभी तक प्रशासनिक अधिकारियों ने इसकी खामियों को सही करने की जहमत नही उठाई। बुधवार को सबसे बड़े हादसे होने के बाद लग रहा था कि पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों की नींद अब टूट जाएगी। लेकिन बृहस्पतिवार सुबह में भी एक्सप्रेस वे पर कई जगह ट्रक खड़े थे। जबकि इन्हें खड़े होने पर बुधवार जैसी घटना दौबारा घटने के चांस बन सकते हैं। बाइक सवार रॉग साईड में चल रहे हैं। टाटा मेजिक गाड़ी बीच एक्सप्रेस वे पर सावरियों को उतार और चढ़ा रही हैं।एक्सप्रेस वे पर आगे घना कोहरा होने के लिए चेतावनी बोर्ड लगा होने के बाबजूद वाहन तेज स्पीड पर चल रहे थे। पुलिस कर्मी बुधवार को इतनी बड़ी घटना होने के बाद भी उन्हें रोकने और चेतावनी देने के लिए कही दिखाई नही दिए। एसओएस सिस्टम को सही करने के लिए अभी तक कोई कार्रवाई नही की
Comments are closed.