नाराज हुई पब्लिक सोनाक्षी सिन्हा के न आने पर

 

tever

greater noida lokesh goswami tennews.in

नाराज हुई पब्लिक सोनाक्षी सिन्हा के न आने पर घंटो इन्तजार के बाद ग्रेनो के ग्रांड वेनिस मॉल में सोनाक्षी के न पहुँचने पर मॉल में मौजूद लोगों ने आयोजक से नाराजगी जाहिर की और हंगामा किया। दरअसल आज शाम 5:30 बजे आगमी 9 जनवरी को रिलीज होने वाली “तेवर” फिल्म के प्रोमोशन के लिए बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा, अर्जुन कपूर, मनोज वाजपेयी और बोनी कपूर, संजय कपूर को शो में आना था। इसके लिए पब्लिक को दो हजार रुपये का पास दिया गया था लोगों का कहना है आयोजक ने । लोग 5 बजे ही मॉल पहुँच कर कलाकारों का बेसब्री से इन्तजार कर रहे थे। सात बजे तक किसी का अता पता नहीं था। 7:15 बजे अर्जुन कपूर और मनोज बाजपेयी पहुंचे और सिर्फ दो मिनट स्टेज पर रह कर चलते बने। वहां मौजूद पब्लिक ठगा महसूस करते हुए नाराज़ हो गयी। सभी अपना पास टिकट लेकर पैसा वापसी की मांग करने लगे। इस दौरान पब्लिक और मॉल के सुरक्षाकर्मियों के बीच गुत्थम गुत्थी भी हुई।

Comments are closed.