समाजवादी पार्टी दादरी विधानसभा की बैठक सम्पन्न.
समाजवादी पार्टी दादरी विधानसभा कमैटी की बैठक सोमवार को सूरजपुर स्थिति जिला कार्यालय पर आयोजित की गई बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष फकीर चन्द नागर ने की तथा संचालन विधानसभा अध्यक्ष सुरेन्द्र नागर ने किया। बैठक में आये पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुये जिलाध्यक्ष फकीर चन्द नागर ने कहा कि समाजवादी पार्टी की विचार धारा को जन-जन तक पुहॅचाने और दादरी विधानसभा में पार्टी को मजबूत करने एवं प्रदेष सरकार द्वारा चलायी जा रही जन-कल्याण योजनाओं से क्षेत्र की जनता अवगत कराने के लिए प्रत्येक गॉव से मजबूत कार्यकर्ता जोड़ने होगें। इस अवसर पर सुरेन्द्र भाटी ने कहा कि विधानसभा कमैटी के सभी पदाधिकारी संगठन को मजबूत करने के लिए मेहनत और लगन के साथ कार्य करें, जिसका लाभ पार्टी को भविष्य में होने वाले चुनावों में मिल सके। इस अवसर पर ब्रजपाल राठी, श्याम सिंह भाटी, महेष भाटी, सुमित बैसोया, सुरेन्द्र भाटी, जगत खारी, मा0 ओमवीर सैन, अनूप तिवारी, कपिल बंसल, मुकेष त्यागी, महेन्द्र, बिट्टू, प्रवीण, उमेष आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Comments are closed.