केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन आज.
जमीन अधिग्रहण कानून में बदलाव करने के विरोध में भारतीय किसान यूनियन भानु गुट और भारतीय किसान यूनियन की ओर से केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा। दोनों किसान संगठनों का प्रदर्शन सूरजपुर स्थित कलेक्ट्रेट में होगा। बीकेयू भानु गुट की ओर से मीडिया प्रभारी विश्वास गुर्जर ने कहा है कि सुबह 10रू30 बजे प्रदर्शन होगा जबकि बीकेयू की ओर से मीडिया प्रभारी नरेश शर्मा ने सुबह 11रू30 बजे प्रदर्शन करने का दावा किया है। इन संगठनों का कहना है कि केंद्र सरकार का नया भूमि अधिग्रहण कानून गरीब विरोधी है। इससे सिर्फ कारपोरेट घरानों को ही लाभ पहुंचेगा। जब तक यह कानून वापस नहीं लिया जाता है, संघर्ष जारी रहेगा।
Comments are closed.