ग्रेटर नॉएडा पुलिस की गिरफ्त में अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह

GREATER NOIDA LOKESH GOSWAMI TENNEWS.IN

chorग्रेटर नॉएडा पुलिस की गिरफ्त में अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह दिल्ली  एन सी आर में  लगातार बढ़  रही वाहन चोरी पर ग्रेटर नॉएडा पुलिस ने आज लगाम कस्ते हुए वाहन चेकिंग के दौरान  दो अलग अलग  वाहन चोरो को धर दबोचा जिनके पास से पुलिस ने चार  लक्जरी कार और चार बाइक बरामद की /इन गाड़ियों में हौंडा सिटी और फोर्ड फिएस्टा कार शामिल है और इन चोरो का कहना है कि हम इन गाड़ियों को 60  से ७० हज़ार रुपए में बेच दिया करते थे/. ये सभी अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह  के सदस्ये है जो दिल्ली एनसीआर में कॉलेज मॉल रेस्टोरेंट के  आमने सामने से गाड़ियों को मास्टर की से बड़े ही आसानी से  चुरा कर गायब हो जाते थे और इन चोरी किये हुए वाहनो को एक बंद पड़ी फैक्ट्री में छुपा दिए करते थे //लेकिन सात जनवरी को शारदा अस्पताल से चुराई गयी एक डॉक्टर की हौंडा सिटी कार को ले जाते समय ये चोर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़ गए पुलिस ने जब कड़ाई से इन लोगो से पूछताछ की तो पता चला की एनसीआर में 70 वाहन चोरी की घटनाओ में ये शामिल रहे है इनकी निशानदेही पर पुलिस ने एक फैक्ट्री से तीन कार सहित ४ बाइक बरामद की है। पकडे गए  चोरो के  बाद अब पुलिस ग्रेटर नॉएडा में बढ़ रही चोरी की वारदातो पर लगाम कसने की बात कर रही है और बदमासो को पकड़ने वाले पुलिस वालो को प्रोत्साहित करने की बात कह रही है। . ये तो आने वाला समय ही बताएगा की पुलिस के दावों में कितनी सच्चाई है। ।

Comments are closed.