आम आदमी पार्टी के नेता हरदित्त सिंह गोबिंदपुरी अकाली दल में हुए शामिल

आम आदमी पार्टी के कालका जी क्षेत्र से वरिष्ठ नेता हरदित्त सिंह गोबिंदपुरी आज शिरोमणी अकाली दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल की मौजूदगी में अकाली दल मे शामिल हुए। पार्टी दफ्तर में चुनाव तैयारीयों संबधी बैठक में भाग लेने आए बादल ने गोबिंदपुरी तथा उनके साथीयों का अकाली दल में शामिल होने पर सिरोपा देकर सम्मानित किया। आम आदमी पार्टी की दिखावा भरपूर नीतियों के कारण पार्टी में दम घुटने की बात करते हुए गोबिंदपुरी ने पार्टी छोड़ने को इसका बड़ा कारण बताया।
शिरोमणी अकाली दल द्वारा दिल्ली सिख गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी की सेवा के दौरान किए जा रहे पंथक कार्यो पर भी गोबिंदपुरी ने तसल्ली जताई। कालका जी क्षेत्र से विधायक हरमीत सिंह कालका द्वारा ईमानदारी तथा जमीनी तौर पर अपने क्षेत्र में किए जा रहे कार्यो से प्रभावित होने की भी गोबिंदपुरी ने बात कही। अकाली दल दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष मनजीत सिंह जी.के. ने इस अवसर पर  गोबिंदपुरी की सेवाओं का ईस्तेमाल गुरूद्वारा कमेटी प्रबंध में भी करने का ईशारा किया।
 यहां यह वर्णनयोग्य है कि गोबिंदपुरी आम आदमी पार्टी से पहले शिरोमणी अकाली दल सरना में सचिव के पद पर कार्य करते हुए लंबे समय तक गुरू हरिकृष्ण पब्लिक स्कूलों में मैनेजर के तौर पर सेवा निभा चुके है तथा आम आदमी पार्टी द्वारा मौजूदा विधानसभा चुनाव के दौरान घोषित किए गए उम्मीदवार के साथ भी उनकी नज़दीकी समझी जाती है। इस मसले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए दिल्ली कमेटी अध्यक्ष जी.के. ने गोबिंदपुरी के पार्टी  में आने से कालका की जीत के फर्क में बढी बढोत्तरी होने की भी आशा जताई।
गोबिंदपुरी के साथ शामिल हुए प्रमुख नेता है राजेन्द्र सिंह, सुच्चा सिंह, नानक सिंह, रंजीत सिंह, हरविन्दर सिंह, गुरप्रीत ंिसह, मलकीत सिंह, कुलदीप सिंह, त्रिलोचन सिंह, केहर सिंह, मनप्रीत सिंह,एवं प्रिंस। इस अवसर पर कमेटी के महासचिव मनजिन्दर सिंह सिरसा, उपाध्यक्ष तनवंत सिंह, दिल्ली कमेटी सदस्य परमजीत सिंह राणा, कैप्टन इन्द्रप्रीत ंिसह सहित कई कमेटी सदस्य मौजूद थे।

Comments are closed.