दिल्ली जाने वाले रास्तों पर सुरक्षा मजबूत.
नोएडा या ग्रेटर नोएडा से कोई आतंकवादी दिल्ली में न घुस सके, इसके लिए दिल्ली जाने वाले सभी रास्तों पर सिक्युरिटी टाइट कर दी गई है। दो कंपनी आईटीबीपी के जवानों को भी सिक्युरिटी के मद्देनजर लगाया गया है, जो 27 जनवरी तक मोर्चा संभालेंगे।
एसपी देहात डॉक्टर ब्रिजेश कुमार सिंह ने बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति बाराक ओबामा का आगरा दौरा कैंसल होने के बाद सिक्युरिटी को लेकर पूरा फोकस दिल्ली के लिए जाने वाले रास्तों पर कर दिया गया है। दो अतिरिक्त कंपनी आईटीबीपी के जवानों की मिली है।
पुलिस रहेगी अलर्ट
रिपब्लिक डे के अवसर पर ग्रेटर नोएडा शहर की सुरक्षा को लेकर पुलिस पूरी रात अलर्ट पर रहेगी। एसएसपी डॉ. प्रितेंद्र सिंह ने सभी थाना प्रभारियों को अपनी-अपनी एरिया में शाम 6 बजे से सघन चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश दिया है। सभी थाना प्रभारी अपनी एरिया के प्रमुख संस्थानों की जांच करेंगे और उसकी रिपोर्ट अपने वरिष्ठ अफसरों को देंगे।
Comments are closed.