माकपा ने अमरीकन दखल मुर्दाबाद नारों को लगाते हुए किया प्रदर्शन

NOIDA ROHIT SHARMA

 

नोएडा। 26 जनवरी, 2015 को मोदी सरकार द्वारा साम्राज्य वादी सरगना अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा को गणतन्त्र दिवस पर मुख्य अतिथि बनाने के फैसले के खिलाफ सी.पी.आई. (एम) एवं वामपंथी पार्टियों ने देशव्यापी विरोध कार्यवाहियां करने का आह्वान किया था, जिसके तहत माक्र्सवादी कम्युनिष्ठ पार्टी नोएडा कमेटी ने दोपहर सेक्टर-15 मैट्रो स्टेशन के पास विरोध, प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों को सम्बोधित करते हुए माकपा जिला सचिव गंगेश्वरदत्त शर्मा ने कहा कि ओबामा ऐसी हुकुमत का राष्ट्रपति है जो दुनिया पर में तबाही मचाने एवं लाखों-लाख लोगों की हत्याएं करने का जिम्मेदार है। अफगानिस्तान, इराक, लीबिया, सीरिया, लेबनान, फिलिस्तान से लेकर यूक्रेन और पूर्वी यूरोप के देश का उदाहरण देते हुए कहा कि अमरीका दुनिया भर की स्वाधीन सरकारों को नष्ट करता आ रहा है। दुनिया के कोने-कोने में अपने फौजी अड्डे कायम कर विश्व के जल, थल, और आकश पर नियंत्रण कर एकछत्र शासन करने का सपना संजोए हुए है। उन्होंने कहा कि इस गठजोड़ से आम मेहनतकशों को कोई फायदा नहीं होगा। इस पूंजीवादी गठजोड़ से अमीरों और गरीबों के बीच की खाई और बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि इन्हीं देशी-विदेशी पूंजीपतियों के मुनाफे को बढ़ाने के लिए श्रम कानूनों में संशोधन किया है। इन्हीं कम्पनी को जमीन मुहैया कराने के लिए भूमि अधिग्रहण कानून में संशोधन किया है और प्रत्येक क्षेत्र में एफ.डी.आई. को बढ़ावा दिया जा रहा है। अमरीका राष्ट्रपति के आगमन की तैयारी में मोदी सरकार एवं कारपोरेट घराने के लगे हुए हैं और देश के मेहनकश जनता सभी जनतांत्रिक शक्तियां गणतंत्र दिवस समारोह में दुनिया के सबसे बड़े लुटेरे और हत्यारे को मुख्य अतिथि बनाने के लिये नरेन्द्र मोदी सरकार के खिलाफ सड़कों पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके बाद कार्यकर्ता अमरीकन साम्राज्यवाद मुर्दाबाद, ओबामा भारत से दूर हटो, भारतीय गणतंत्र दिवस पर अमरीका के खूनी पंजे हमें मंजूर नहीं, भारत के अंदरूनी मामले में अमरीकन दखल मुर्दाबाद जैसे नारों को लगाते हुए  प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व कामरेड लता सिंह, भरत डेन्जर, मदन प्रसाद, राम स्वास्थ्य राजभर, भीखू प्रसाद, राजेन्द्र, हरकिशन सिंह, जोगेन्द्र, उपेन्द्र पण्डित, राज नन्दन आदि ने किया।

 

माकपा ने अमरीकन दखल मुर्दाबाद नारों को लगाते हुए किया प्रदर्शन

cpim2

माकपा ने अमरीकन दखल मुर्दाबाद नारों को लगाते हुए किया प्रदर्शन

cpim3

Comments are closed.