RWA सेक्टर 12 ने मनाया ‘गणतंत्र दिवस समारोह

सेक्टर 12 के बारात घर के प्रांगण में गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी ‘गणतंत्र दिवस’ बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।  सेक्टर 12 RWA अध्यक्ष श्री रणजीत सिंह बघेल ने तिरंगा झंडा फहरा कर गणतंत्र दिवस समारोह का आरम्भ किया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों को मिठाई वितरित की गई।

इस अवसर पर RWA सेक्टर 12 के महासचिव ब्रजेश चौहान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह तोमर, कोषाध्यक्ष  दिनेश चौहान, संजीव सोनी, सी एस गुप्ता, मो रिज़वान चौधरी, पूनम सिंह, बी के गोकुलिया, सरदार भूपेंदर सिंह, सुनील कुमार, सत्यदेव सिंह, मुकेश विज, जे एस नेगी तथा सेक्टर के कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Comments are closed.