आॅटो चालकों की हड़ताल से लोग हुए बेहाल

LOKESH GOSWAMI

OTO1आॅटो चालकों की हड़ताल से लोग हुए बेहाल एनसीआर का एक परमिट व दिल्ली के समान किराये अन्य मांगों को लेकर नोएडा-ग्रेटर नोएडा के करीब 9 हजार आॅटो चालक …आज से दो दिन की हड़ताल पर है । आॅटो चालकों की हड़ताल की वजह से लोगों को  काफी  परेशानी उठानी पड़ी। कई स्थानों पर आॅटो के पहिये की हवा निकाली गयी तो कहीं आॅटो चालकों के साथ मारपीट भी की गयी। नोएडा सीएनजी आॅटो चालक एसोसिएशन के अध्यक्ष ओमप्रकाश गुर्जर ने बताया कि पिछले काफी समय से एसोसिएशन समूचे एनसीआर का एक आॅटो परमिट की मांग कर रही है, जिससे आॅटो बगैर रोक टोक के एनसीआर में जा सके। इसके अलावा 16 किलोमीटर की बाध्यता को समाप्त कर पूरे जिले का परमिट एक किये जाने तथा एनसीआर आॅटो का किराया एक समान किये जाने की भी मांग पिछले काफी समय से की जा रही थी। एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री गुर्जर ने बताया कि आॅटो चालकों को परेशान करने के लिए इलेक्ट्रानिक मीटर लगाने की बाध्यता को लागू कर दिया गया है। इन मांगों का हल ना निकलने पर एसोसिएशन ने दो दिवसीय हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि दो दिन तक आॅटो चालक हड़ताल पर रहकर अपना रोष प्रकट करेंगे। इसके बाद भी अगर मांगें नहीं मानी गयी तो बड़े आंदोलन की रणनीति बनाई जायेगी।

Comments are closed.