REPUBLIC DAY 2015 CELEBRATED AT NIET GREATER NOIDA

LOKESH GOSWAMI

एन आई ई टी ग्रेटर नॉएडा  संस्थान में २६ जनवरी २०१५ को गणतंत्र दिवस के अवसर पर डॉ सरोजिनी
अग्रवाल मुख्य अतिथि थीं जो दूसरी बार उत्तर प्रदेश विधान परिषद की सदस्या निर्वाचित हुई हैं डॉ
सरोजिनी अग्रवाल ने एन आई ई टी संस्थान के प्रांगण में झंडा फहराया और सभी प्रदेश वासियों को गणतंत्र
दिवस की शुभकामनाएं भेंट की  इस अवसर पर उन्होंने सभी उपस्थित लोगों को भ्रष्टाचार और
साम्प्रदायिकता से दूर रहने की शपथ दिलाई  उन्होंने कहा कि ये बुराइयां देश के विकास में बहुत बड़ी
रूकावट पैदा करती हैं इसलिए ये जरूरी हैं कि शिक्षा के साथ हम अपने  कर्तव्यों को पहिचाने और ईमानदारी
के साथ देश के विकास में अपना योगदान दें इस अवसर पर उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर जोर देकर
कहा कि देश का विकास बिना लड़कियों की उन्नति के संभव ही नहीं है अपनी पारिवारिक पृष्ठभूमि का
उदाहरण देकर उन्होंने बताया कि उनकी तीन बेटियां हैं और तीनों ही डॉक्टर हैं और समाज की सेवा में उनके
साथ खड़ी रहती हैं यह केवल उनकी अच्छी शिक्षा क़े कारण ही संभव हो पाया है आज उनकी संस्था
असीम नारी शक्ति पूरे प्रदेश में महिलाओं को आत्मरक्षा और स्वनिर्भरता का प्रशिक्षण दे रही है सभी
महिलाओं का आवाहन करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश का विकास तभी संभव है जब सभी माताओं] बहिनो
और बेटियों का इसमें बराबर का योगदान हो और हम सब ईमानदारी को अपने जीवन का हिस्सा बना लें
भ्रष्टाचार धीरे धीरे समाज को खोखला करता है इस सच को पहिचानने की जरूरत है दूसरी बुराइओं की तरह
ये भी अपनी तरफ खींचता है पर थोड़ी देर बाद पता चलता है कि समाज में आपसी प्रेम में कमी आने का
कारण केवल भ्रष्टाचार है हम  सब विकास क़े पथ पर आगे बढे पर पूरी ईमानदारी और राष्ट्र क़े प्रति
निष्ठा क़े साथ] तभी सर्वाँगीड़ विकास संभव है इस अवसर पर रैनबो स्कूल क़े छात्रों ने राष्ट्र भक्ति से
ओतप्रोत अपनी कवितायेँ भी प्रस्तुत की
इस अवसर पर संस्थान की अतिरिक्त प्रबंध निदेशक डॉ नीमा अग्रवाल, निदेशक डॉ अजय कुमार
महानिदेशक डॉ पाण्डे बी बी लाल] प्रो पी पचौरी] प्रो वी क़े पांडेय] संस्थान क़े अध्यापक] कर्मचारीगण तथा
काफी संख्या में छात्र उपस्थित थे

Comments are closed.