दिल्ली को धरणेबाज और नौटंकीबाजो की जगह विकास की ज़रूरत

नई दिल्ली:- 2.2.15 सीमापुराी गोलचक्कर के पास शाहदरा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी और शिरोमणी अकाली दल के सांझे उम्मीदवार जतिन्दर सिंह शंटी के हक में चुनावी रैली के दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी और अकाली गठजोड़ की सरकार बनाने का संदेश दिया। दिल्ली पहुंचे बादल ने आम आदमी पार्टी के पुर्व मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को सिद्धांतो एवं समझ से भगोड़ा भी करार दिया। केजरीवाल की तुलना स्कूल जाते पड़ाई से कतराते बच्चे के साथ करते हुए बादल ने कहा कि बालहठ यां श्रृंखलाबद्ध नोटंकीयो से सरकारे नहीं चलती, अपितु सरकार चलाने के लिए बड़ा दिल एवं प्रशासनिक तजुर्बे की भी ज़रूरत होती है। भारतीय जनता पार्टी द्वारा किरण बेदी को मुख्यमंत्री के पद का उम्मीदवार ऐलान करने को भी उन्होंने दिल्ली के भविष्य एवं वर्तमान दोनो के लिए एक अच्छा कदम बताया। पुर्व संसद सदस्य त्रिलोचन सिंह ने शंटी द्वारा बीते लंबे समय से किए जा रहे समाजिक कार्यो के कारण मतदान के दिन उनकी साफ छवि का भी ध्यान रखने की अपील की। पंजाब के पुर्व मंत्री सेवा सिंह सेखवा तथा गायक शंकर साहनी ने भी शन्टी की जीत को विभिन्न चुनावी सर्वेक्षणो के आधार तथा मौजूद भीड़ के पैमाने पर पक्का बताया। इस अवसर पर दिल्ली गुरूद्वारा कमेटी के सदस्य रविन्दर सिंह लवली तथा मनमोहन सिंह भी मौजूद थे।

 

Comments are closed.