सुखबीर बादल के हरीनगर दौरे ने कार्यकर्ताओं मंे गर्मजोशी लाई

नई दिल्ली:- 2.2.15 हरीनगर क्षेत्र से शिरोमणी अकाली दल भारतीय जनता पार्टी के सांझे उम्मीदवार अवतार सिंह हित के समर्थन में कार्यकर्ताओं को संगठित करने तथा उन्हें उत्साहित करने के लिए आज स्वयं अकाली दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने हरीनगर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ कई बैठके की। बादल ने जहां इस क्षेत्र से हित की जीत का दावा किया, वहीं पर अपनी बाकी तीनो सीटें भी रिकार्ड मतो से जीतने की बात कही। बादल ने कहा कि दिल्ली के लोग बीते 13 महीनो के दौरान धरनो एवं सियासी दुष्प्रचार की सियासत से तंग हो चुके है और अब केवल विकास चाहते है। जोकि दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी एवं अकाली दल की सांझी सरकार ही दे सकती है। दिल्ली में पुर्व मुख्यमंत्री मदनलाल खुराना द्वारा मैट्रो लाने की बात करते हुए बादल ने दिल्ली का कायाकल्प करने एवं ज़रूरी कानूनी पेचीदगीयों के कारण केन्द्र सरकार के साथ तालमेल कायम रखने के लिए गठबंधन की सरकार की वकालत की। इस अवसर पर क्षेत्र से उम्मीदवार अवतार सिंह हित, दिल्ली इकाई प्रधान मनजीत सिंह जी.के., वरिष्ठ अकाली नेता बलविन्दर सिंह भुंदड़, महेशइन्द्र सिंह ग्रेवाल, ओंकार सिंह थापर एवं पिछली चुनाव लड़ चुके श्याम शर्मा, हरशरण सिंह बल्ली और दिल्ली कमेटी सदस्य अमरजीत सिंह पप्पू भी मौजूद थे।

 

Comments are closed.