तहसील दिवस में आई 177 जन शिकायतें.
जनपद के तीनों तहसीलों में मंगलवार को तहसील दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 177 शिकायतें आईं और 13 का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को लंबित शिकायतों का निस्तारण समय से करने का निर्देश दिया है।
जिलाधिकारी चन्द्रकान्त ने सदर तहसील में तहसील दिवस की अध्यक्षता की। जहां 32 शिकायतें आई और 4 का निस्तारण कर दिया गया। जिलाधिकारी ने तहसील दिवस पंजिका में दर्ज निस्तारण की गुणवत्ता की जांच भी की। वहीं, जेवर के एसडीएम पुष्पराज सिंह ने बताया कि एडीएम फाइनेंस महेन्द्र सिंह ने तहसील दिवस की अध्यक्षता की। जिसमें 39 शिकायतें आई, ओर 01 शिकायत का मौके पर निस्तारण कर दिया दादरी के एसडीएम राजेश कुमार यादव ने बताया कि एडीएम प्रशासन चंद्रशेखर की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन हुआ और कुल 106 शिकायत दर्ज हुई, जिसमें 8 का मौके पर निस्तारण करा दिया।
Comments are closed.