दिल्ली में स्थिर सरकार भारतीय जनता पार्टी ही दे सकती है – किरण बेदी
नई दिल्ली:- 2.2.15 भारतीय जनता पार्टी शिरोमणी अकाली दल की गठबंधन की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार किरण बेदी ने कालका जी क्षेत्र में हरमीत सिंह कालका के हक में बड़ी चुनावी रैली करके चुनाव प्रचार को शिखरो पर पहंुचा दिया है। भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार एवं भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा सदस्य मनोज तिवारी ने बेदी से पहली एक ओर चुनावीसभा के दौरान बिहार एवं यू.पी. के साथ संबधित पुर्वांचली लोगो को दिल्ली में अरविन्द केजरीवाल के झुठे वायदो में ना फंस कर दिल्ली में भाजपा की सरकार बनाने का निमंत्रण दिया। इस दौरान तिवारी ने अपने गीतों की पैरोडी द्वारा केजरीवाल की कथनी एवं करनी के फर्क को सामने रखा। किरण बेदी ने कालका को काबिल एवं तजुर्बेकार लोगो का नुमांईदा बताते हुए बीते 11 महीनो के दौरान कालका द्वारा किए गए विकास कार्यो पर उनकी पीठ भी थपथपाई। बेदी ने दिल्ली में स्थिर सरकार बनाने के लिए भाजपा को वोटें डालने की अपील भी की। महिला सुरक्षा, बिजली पानी एवं पुलिस जैसे जवल्ंत मुद्दो पर भी अपना ऐजंडा भी सामने रखा। 2013 में आम आदमी पार्टी से विधानसभा चुनाव लड़ चुके भाजपा नेता धर्मबीर ने भी इस अवसर पर मौजूद हजारो लोगो के सामने आप की कथनी तथा करनी के फर्क को सामने रखा।
Comments are closed.