सिरसा के समर्थन में खट्टर, रविशंकर तथा शाहनवाज़ ने रैलीयां की
नई दिल्ली:- 2.2.15 राजौरी गार्डन से शिरोमणी अकाली दल भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार मनजिन्दर सिंह सिरसा की चुनावी मुहिम को उस समय बडा समर्थन मिला जब पुर्व केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, पुर्व केन्द्रीय मंत्री शाहनवाज़ हुसैन एवं हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की हुई अलग-अलग चुनावी सभाओं मं सैंकडो लोगो ने हाजरी भरकर सिरसा को बडे फर्क से जिताने का दावा किया। खट्टर ने जहां दिल्ली में पुर्ण बहुमत की स्थिर सरकार बनाने के लिए सिरसा को वोट डोलने की अपील की, वहीं पर रविशंकर प्रसाद ने पुर्वांचली वोटरों को दिल्ली मंे छठ के त्यौहार पर दी गई सरकारी छुटी सहित और कई योजनाओं द्वारा फायदा पहुंचाने के लिए किए जा रहे प्रयत्नो की जानकारी दी। खट्टर ने हरियाणा की मुनक नहर से हरियाणा में भाजपा सरकार बनने पर दिल्ली के हिस्से का अधिक पानी मिलने से दिल्ली में पानी की समस्या का खात्मा होने का भी दावा किया। केन्द्र तथा दिल्ली में भाजपा सरकार कायम होने से पड़ोसी राज्यों हरियााणा के साथ लंबे समय से लटकते मामले के जल्द हल होने की भी खट्टर ने आशा जताई। पुर्व मुख्यमंत्री भुपिन्दर सिंह हुड्डा द्वारा शीला दीक्षित के कांग्रेसी होने के बावजुद दिल्ली के हिस्से का पानी ना ले पाने की नाकामी को भी खट्टर ने लोगो के सामने रखा।
शाहनवाज़ ने ख्याला में हुई सभा के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दिए गए नारे सब का साथ सब का विकास के आधार पर अल्पसंख्यक कौमो को पहल के आधार पर सुविधाएं देने की भी जानकारी दी। शाहनवाज ने कहा कि भारत अलग-अलग धर्म एवं संप्रदाओं का देश है। जिसमें एक संप्रदाय की तरक्की दुसरे संप्रदाय के सहयोग के बिना संभव नहीं है। आपनी चुनाव मुहिम के शिखरांे पर पहुंचने पर सिरसा ने कार्यकर्ताओं एवं लोगो का धन्यवाद करते हुए कहा कि दिल्ली के लोग आज किरण बेदी को मुख्यमंत्री बनाने का मन बना चुके है। जिसके कारण विरोधीयों के दिलो मंे घबराहट होनी स्वाभाविक है। अपने क्षेत्र की सबसे बडी सिंघ सभा राजौरी गार्डन मंे आज वरिष्ठ अकाली नेता तथा शिरोमणी कमेटी सदस्य हरमनजीत सिंह की सरना दल के प्रतिद्धंदी को लगभग 900 वोटों के बडे अंतर से प्रधान के पद पर हुई जीत को भी लोगो की अकाली दल के प्रति सकारात्मक सोच के साथ जोड़ा।
Comments are closed.