भविष्य ख़राब होने की आशंका को लेकर निम्ट कॉलेज में छात्रों ने काटा हंगामा
LOKESH GOSWAMI
भविष्य ख़राब होने की आशंका को लेकर निम्ट कॉलेज में छात्रों ने काटा हंगामा कालेज के छात्रों इनरोलमेन्ट और रोल नम्बर एलॉट नहीं होने से कई छात्र परीक्षा से वंचित हो रहे हैं। मंगलवार को कालेज के छात्रों ने चेयरमैन का घेराव करते हुए इस बात को जानने की कोशिश की छात्रों का भविष्य खराब हो रहा है। वहीं कालेज प्रशासन का कहना है कि निम्ट कालेज में रेडियोलॉजी, एलएलबी और पीजीडीएम का कोर्स संचालित हो रहा है। कॉलेज प्रशासन की गलती से लॉ के छात्र परीक्षा से वंचित हो रहे हैं, अन्य छात्रों की परीक्षा अभी होनी है,जबकि रेडियोलॉजी के छात्रों का पिछले वर्ष का रिजल्ट भी अभी तक आउट नहीं हो सका है। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय …किसी कारण से सम्बद्ध निम्ट कालेज में संचालित हो रहे प्रथम वर्ष के कोर्सों के लिए सीसीएस की साइड पर ऑनलाइन आवेदन करना था, जिसको सीसीएस ने छात्रों के आवेदन को स्वीकार नहीं किया है। विश्वविद्यालय में छात्रों का आवेदन स्वीकार नहीं होने से छात्रों को न तो अनुक्रमांक जारी हो सका है और न ही रजिस्ट्रेशन हो पाया है, जबकि कालेज प्रशासन ने एलएलबी के छात्रों को परीक्षा दिलाने के लिए प्रवेश पत्र जारी करा दिया है जिस पर अनुक्रमांक और इनरोलमेन्ट नम्बर एक ही जारी किया गया है। वहीं कालेज के चेयरमैन के.पी. सिंह का कहना है कि विश्वविद्यालय की गलती से छात्रों को परेशानी हो रही है, उसके लिए कोर्ट में याचिका दायर की गयी है, जिसकी सुनवाई 5 फरवरी को होगी। जिन छात्रों का रिजल्ट रुका है उन छात्रों का प्रेक्टिकल नहीं हो पाया है।
Comments are closed.