ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण 2015-2016का बजट 6994 करोड़ का पास हुआ
LOKESH GOSWAMI
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण 2015-2016का बजट 6994 करोड़ का पास हुआ । जबकि किसानों को अतिरिक्त मुआवजा देने के लिए प्राधिरकण ने जमीन की कीमतों को बढ़ा दिया है।प्राधिरकण में आयोजित बोर्ड मीटिंग में सीईओ रमा रमन ने बताया कि आगामी वित्तीय वर्ष में 6994.22 करोड़ का बजट जारी कियाइस बजट मे भूमि अधिग्रहण के मद में 3300 करोड़, आंतरिक विकास में 266 करोड़, वाह्य विकास पर 204, विशेष परियोजनाओं पर 1603 करोड़, अन्य विशेष परियोजनाओं पर 567 करोड, निर्माण पर 537, उद्यानीकरण पर 35 करोड़, ग्राम विकास की मद में 205 और राजस्व मद में 1052.42 करोड़ रूपए व्यय किए जाएंगे। आगामी वर्ष मे राजस्व प्राप्ति में 5572.65 करोड प्राप्त करने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें आवासीय योजना से 282, ग्रुप हाउसिंग एवं बिल्डर्स 2370, इंडस्ट्रीयल 111, संस्थागत 353, आईटी 64, व्यवसायिक 714, ग्राम आबादी से विकास शुल्क 8, अन्य 1121 और राजस्व के रूप में 549.65 करोड़ रूपए की प्राप्ति करने का लक्ष्य रखा गया है। वहीं, किसानों को बढ़ा मआवजा देने के लिए प्राधिरकण ने जमीन की कीमतें बढ़ा दी है। जबकि किसानों में पुश्तैनी ओर गैर पुस्तैनी का भेदभाव खत्म कर दिया है। सभी किसानों को पुश्तैनी माना जाएगा और सभी को 2082 प्रति वर्ग मीटर मुआवजा दिया जाएगा।
यमुना शहर 20 हजार हेक्टेयर मे बसेगा।
ग्रेटरनोएडा ।यमुना विकास प्राधिकरण के सीईओ पीसी गुप्ता ने बताया कि यमुना शहर को करीब 20 हेक्टेयर भूमि में विकसित किया जा रहा है। इस क्षेत्र में मेट्रो के लिए प्राधिकरण ने डीएमआरसी को तकनीकी एवं आर्थिक फिजीविलिटी रिपोर्ट तैयार करने के लिए टीओआर अनुमोदित किया है। इस क्षेत्र के लिए प्राधिकरण ने मल्टी मॉडल ट्रांसपोर्ट सिस्टम की योजना तैयार करने का भी फैसला लिया है। जिसमें ट्राम वे भी शामिल है। इसके लिए आरएफपी डॉक्युमेंट तैयार किया गया है। जिसे प्राधिकरण की बोर्ड ने अपनी सहमति प्रदान कर दी है।

Comments are closed.