दादूपुर के हरेन्द्र प्रधान की गोली मारकर हत्या: और सरकारी गनर व एक हमलावर की मौत
LOKESH GOSWAMI
दादूपुर के हरेन्द्र प्रधान की गोली मारकर हत्या: और सरकारी गनर व एक हमलावर की मौत आज दोपहर ग्रेटर नोएडा कोतवाली क्षेत्र के नियाना गाँव के प्रकाश प्रधान के बेटी की शादी थी। शादी में शामिल होने गए दादूपुर के प्रधान हरेन्द्र नागर बरात चढ़त हो रही थी इसी दौरान हरन्द्र प्रधान अपने सरकारी गनर व साथियों के साथ पंडाल से बहार निकल रहे थे। बहार निकलते ही एक अज्ञात शख्स ने उनके पीठ पर बंदूक सटाकर हरेन्द्र को गोली मार दी। यह देख उनके गनर ने हमलावर पर ताबड़- तोड़ फायरिंग कर दी जिसमे हमलावर हो गयी । वहीँ भीड़ में घुसे एक हमलावर ने गनर भूदेव कुमार को गोलीयों से भून दिया। बताया जा रहा है हमलावर 4-5 की संख्या में थे जो मौके से भागने में कामयाब रहे। इधर घायल हालत में हरेन्द्र प्रधान को कैलाश अस्पताल लाया गया जहाँ चिकत्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गोली बारी में बिट्टू नाम के ढोलकवादक के कंधे में भी छर्रे लगे हैं। उसका उपचार कैलाश अस्पताल में चल रहा है।


Comments are closed.