राजा मिहिर भोज पार्क से साइक्लोत्थान एडवेन्चर के सहयोग से साइकिल राइडिंग का आयोजन
LOKESH GOSWAMI
राजा मिहिर भोज पार्क से साइक्लोत्थान एडवेन्चर के सहयोग से साइकिल राइडिंग का आयोजन ग्रेटर नोएडा। महिला सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण से साइक्लोत्थान एडवेन्चर के सहयोग से साइकिल राइडिंग का आयोजन किया जिसका उद्घाटन ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के उद्यान विभाग के प्रबंधक आनन्द मोहन ने हरी झंडी दिखाकर साइकिल राइडिंग को रवाना किया।और कहा कि यह एक अच्छा प्रयास है कि युवा बच्चे शहर में साइकिल के माध्यम से शहर वासियों को अच्छा संदेश जायेगा। यह साइकिल राइडिंग राजा मिहिर भोज पार्क, डेल्टा, ग्रेटर नोएडा अथारिटी, जगत फार्म, परिचौक होते हुए मिहिर भोज पार्क पर समाप्त हुई। इस प्रतियोगिता का आयोजन स्मार्ट किड्स क्लब और पृथ्वी सेवा संस्थान के सौजन्य से आयोजित हो रहा है। स्मार्ट किड्स क्लब की दिव्या दीक्षित ने बताया कि ग्रेटर नोएडा शहर में महिला सुरक्षा की समस्या बहुत बड़ी समस्या है, इस साइकिल राइडिंग के माध्यम से लोगों को यह संदेश देने का प्रयास है कि महिलाएं हर जगह घूम-फिर सकती हैं। उन्होंने ने मांग की है कि शहर के व्यस्त मार्केट में आये दिन जाम की स्थिति बनती है, लोग बड़े वाहन के बजाय साइकिल चलाकर जायें जिससे पर्यावरण का संतुलन बना रहे और उर्जा की बचत के साथ भीड़ की स्थिति न बने। क्योंकि भीड़-भाड़ क्षेत्र में अपराधी घटना को अंजाम देते हैं, सबसे अधिक महिलाएं बदमाशों की शिकार बनती है। इस राइडिंग के माध्यम से महिलाओं को स्वालंबी बनने का संदेश दिया गया है।

Comments are closed.