बीटा 1 में बदमाशों की हरकतों को कैद करेगा सीसीटीवी कैमरा

LOKESH GOSWAMI

 बीटा 1 में बदमाशों  की  हरकतों को  कैद करेगा सीसीटीवी कैमरा अब सेक्टर में  बीटा 1 आरडब्लूए ने इसका निर्णय लिया है। बीटा 1 आरडब्लूए के महासचिव हरेन्द्र भाटी ने बताया आज सामुदायिक केंद्र में बीटा 1 आरडब्लूए की मासिक बैठक में शुरुआत में 12 कैमरे लगाने का निर्णय लिया है। इसके अलावा अधिक से अधिक आरडब्लूए का सदस्य बनाने पर भी जोर दिया। सेक्टर की साफ़ सफाई पर ध्यान देने, पार्कों की साफ़ सफाई , टूटे झूले सही कराने पर भी प्रस्ताव पास किया गया। बने अवैध पीजी पर अब आरडब्लूए ने खुद अंकुश लगाने का निर्णय लिया है। हरेन्द्र भाटी ने बताया अवैध पीजी के समबन्ध प्राधिकरण से भी कई बार शिकायत की गयी है लेकिन प्राधिकरण की कोई कदम नहीं उठाया गया है। बैठक में मौजूद पदाधिकारियों व सदस्यों में हरेन्द्र भाटी, देवेन्द्र टाइगर, राधेश्याम अकेला, नरेंद्र यादव, नरेंद्र चौधरी, रामवीर भाटी, अनिल शर्मा, सुनील सिरोही, भीम सिंह भाटी, अजय त्यागी, बिट्टू भाटी, रोहित, प्रमोद नागर, रणवीर प्रधान, सुनील भाटी, आदि लोग थे।

Comments are closed.