विकलांग महिला के साथ बस में गैंग रेप

LOKESH GOSWAMI विकलांग महिला के साथ  बस में गैंग रेप दादरी कोतवाली एरिया में शनिवार देर रात को यूपी रोडवेज की चलती बस में विकलांग महिला से गैंग रेप किए जाने का मामला सामने आया है।  कि ड्राइवर व हैल्पर ने दिल्ली व दादरी के बीच बारी-बारी से महिला के साथ चलती बस में गैंग रेप किया।और देर रात को दादरी बस स्टेंड पर फैंककर फरार हो गए।  सुबह पीडिता ने किसी तरह मामले की सूचना अपने पति को दी। पति ने रविवार को कोतवाली पहुंचकर अज्ञात बस ड्राइवर एवं हैल्पर के खिलाफ गैंग रेप का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कन्नौज के छिबरामऊ की रहने वाली विकलांग महिला अपने पति व परिवार के साथ नोएडा में रहती है। जोकि पिछले कुछ दिनों से अपने घर गई हुई थी। शनिवार शाम को महिला अपने पति के पास नोएडा जाने के लिए रोडवेज बस में दादरी के लिए सवार हुई थी। लेकिन दादरी पहुंचने से पहले उसे बस में बैठे बैठे नींद आ गई। जिसके चलते वह नींद में दादरी उतरने के बजाय दिल्ली के आनंद विहार बस स्टेंड पर पहुंच गई।जब उसने बस के ड्राइवर व हैल्पर से दादरी जाने की बात कही तो उन्होंने वापसी में दादरी उतारने की बात कहते हुए बस में ही बैठा लिया। वापस लौटते समय बस में अन्य कोई सवारी नहीं थी। जिसके चलते रास्ते में दोनों ने बारी बारी से महिला के साथ जबरन रेप किया। घटना के बाद सुबह लगभग 4 बजे आरोपी बस ड्राइवर और हैल्पर पीडिता को दादरी कोतवाली गेट के सामने बस स्टेंड पर फैंककर फरार हो गए। इस संबंध में सीओ दादरी अनुराग सिंह ने बताया कि पीडिता के पति की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है। बस ड्राइवर व हैल्पर को तलाश करने के लिए छह टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही आरोपियों को अरेस्ट कर जेल भेजा जाएगा।

Comments are closed.