दादूपुर के प्रधान व सपा नेता हरेन्द्र नागर की ह्त्या का खुलासा शूटर गिरफ्तार
LOKESH GOSWAMI
दादूपुर के प्रधान व सपा नेता हरेन्द्र नागर की ह्त्या का खुलासा शूटर गिरफ्तार ग्रेटर नॉएडा थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता दादूपुर गाव के प्रधान व सपा नेता हरेन्द्र नागर की ह्त्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है साथ ही उसके पास से हत्या में इस्तमाल की गयी पिस्टल को भी बरामद किया है पकड़े गए आरोपी ने कुख्यात बदमाश सुन्दर भाटी के इसारे पर उसके शूटर को अपने साथ लेकर की थी ग्राम प्रधान वे उसके सरकारी गनर की हत्या पकड़ा गया आरोपी पहले भी जेल जा चुका है और काफी समय सर सुन्दर भाटी वे उसके सर्पशूटर सिह राज के टच में था तथा प्रधान की हत्या के लिए कई वार सुन्दर भाटी सहित सिंहराज और ऋषि भाटी के सम्पर्क में था जिसके चलते उनसे मिलने जेल पेशी पर मिलने जाता है हलाकि एक प्रॉपर्टी को लेकर आरोपी पुरानी रंजिश होने की भी बात कर रहा है ग्रेटर नॉएडा के दादु पुर गाव के प्रधान हरेन्द्र नागर की बीते तीन दिन पहले ग्रेटर नॉएडा थाना क्षेत्र के नियाना गाव में उस समय गोली मार कर हत्या कर दी थी जब वहे वहा के प्रधान की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए गए थे तभी पहले से घात लगाये बैठे योगेश निवासी दादूपुर ने अपने साथियो के साथ मिलकर हरेन्द्र नागर सहित उसके सरकारी गनर को मोत के घाट उतार दिया था वही जवाबी फायरिंग में एक आरोपी की भी मोत हो गयी थी जिसकी पहचान जतिन के रूप में हुई थी पुलिस ने आज कारवाही करते हुए एक आरोपी योगेन्द्र को गिरफ्तार किया है। योगेन्द्र ने ही हरेन्द्र नागर के तमाम विरोधियों को एकजुट किया और उसे मौत के नींद सुलाने के लिए सभी को राजी किया। योगेश ने बताया उसके चाचा राजसिंह 2010 में हरेन्द्र से चुनाव हार गए थे।और पोलिंग बूथ पर हरेन्द्र ने उसके चाचा के साथ गाली-गलौज की थी और अपमानित किया था। जिसके बाद आरोपी योगेन्द्र ने हरेन्द्र की हत्या करने की सोच ली थी जिसके चलते वहे अपराध की दुनिया में कूद गया लेकिन कुछ दिन बाद ही योगेश के खिलाफ एसएसटी व 420 का मुकदमा भी दर्ज हुआ जिसमे योगेश जेल गया था। दोनों मुक़दमे में हरेन्द्र के होने की बात ने योगेन्द्र को और दूर कर दिया ऐसे में योगेश छुब्ध था और बदले की आग में जल रहा था। तभी जेल में उसकी मुलाक़ात सुन्दर भाटी से हुई और उसने उससे नजदीकियां बढ़ाने लगा। 2013 में वो जेल से छूटने के बाद वो हरेन्द्र नागर की हत्या की मिशन में जुट गया। मिशन को कामयाब करने के लिए अक्सर सुन्दर से मिला करता था। पिछले कुछ महीने में उसने सुन्दर से जेल के अंदर व बाहर पेशी के दौरान सात बार मुलाक़ात की थी। कुख्यात सुन्दर भाटी साथ ही उसकी मुलाकात सिंहराज सहित सरिया माफिया ऋषिपाल और विकास पंडित रिठौरी से भी हो गयी जिसके बाद योगेन्द्र ने इस सभी को साजिश में शामिल कर लिया। चुकीं हरेन्द्र सरिया के कारोबार में अपनी मनमानी रहा था और माफिया रहा था ऋषिपाल और विकास पंडित भी साजिश में इस लिए ये लोग भी शामिल हो गए। क्युकी हरेन्द्र ने पानी विवाद में हुई फायरिंग में सुन्दर के वे सिंहराज खिलाफ गवाही दी थी और आगामी 14 फ़रवरी को हरेंदर “केसरी दंगल” प्रोग्राम खुद मंत्री शिवपाल यादव बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करने वाले थे। जिससे हरेन्द्र का कद भी बढ़ने जा रहा था इसी खातिर सुन्दर समेत कई लोगों को हरेन्द्र खटक रहा थी। सुन्दर ने योगेश को अपने शार्प शूटर उपलब्ध करा दिए। नवम्बर से शूटर हरेन्द्र को मारने के फिराक में थे लेकिन कामयाब नहीं हो पा रहे थे। योगेश के मुताबिक सुन्दर भाटी ने उसे 14 फ़रवरी से पहले हत्या के लिए कहा था। आखिरकार सुनियोजित योजना के तहत योगेश ने सुन्दर शूटरों की मदद से हरेन्द्र पर हमला बोल दिया जब वो नियाना गांव में प्रधान प्रकाश की बेटी की शादी में शामिल हो कर लौटने के क्रम में था अपनी गाड़ी से 10 मीटर दूर था उसपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिसमे हरेन्द्र प्रधान व उसका सरकारी गनर भूदेव शर्मा मारे गए। वहीँ गनर भूदेव के गई से एक हमलावर जतिन मारा गया था। इस गोली बारी में खुद योगेश ने दो व सुन्दर भाटी का शूटर कालू और हरेन्द्र का एक दूर का रिश्तेदार दिनेश जिससे जमीन को लेकर उसका रंजिश चल रहा था गोली चलाई थी। घटना को अंजाम देकर सभी तीतर- बितर हो गए पुलिस ने योगेश से 9 एमएम पिस्टल व जिन्दा कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 147, 14, 149, 307, 302 मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। वहीँ कुख्यात सुन्दर, ऋषिपाल व विकास पंडित पर साजिश में शामिल होने पर 120 बी मुकदमा दर्ज किया गया है। इस साजिश में और किसका हाथ है और कितने लोग शामिल हैं इस सम्बन्ध में पुलिस की जांच जारी है .
Comments are closed.