बिहार की राजनीति दिल्ली पहुंची।नीतीश,लालू प्रसाद यादव,मुलायम सिंह यादव राष्ट्रपति भवन पहुंचे।
Video [youtube http://www.youtube.com/watch?v=bAoWivayVY4&w=420&h=315]
नई दिल्ली। बिहार की राजनीति अब दिल्ली तक पहुंची। जदयू नेता नीतीश कुमार ने राष्ट्रपति के समक्ष परेड की । नीतीश के साथ उनके समर्थक 130 विधायक भी बसों में भरकर राष्ट्रपति भवन पहुंचे । इनमें जदयू, राजद तथा कांग्रेस के विधायक, जिनका नीतीश को समर्थन हासिल है। सभी विधायक पहले शरद यादव के दिल्ली निवास ७ तुगलक रोड पर पहुंच कर साथ में राष्ट्रपति भवन की और रवाना हुए। नीतीश के साथ राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव, समाजवादी पार्टी सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव भी राष्ट्रपति भवन पहुंचे। उन्होंने यह कदम बिहार के राज्यपाल की तरफ से उन्हें सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करने में हो रही देरी के चलते उठाया है।
रिपोर्ट
अनुपम गौतम
नई दिल्ली

Comments are closed.