प्रताप चौहान बने सपा जिलाध्यक्ष

Galgotias Ad

LOKESH GOSWAMI

 प्रताप चौहान बने सपा जिलाध्यक्ष फकीरचंद नागर की जगह -महानगर अध्यक्ष अनिल की जगह राकेश यादव बने ग्रेटर नोएडा। समाजवादी पार्टी हाईकमान ने जिले के संगठन को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से जिला कार्यकारिणी में दो बड़े फेर बदल किए हैं। पार्टी हाईकमान ने जिलाध्यक्ष फकीरचंद नागर को हटाकर प्रताप चौहान को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है, जबकि महानगर अध्यक्ष अनिल यादव को भी हटा दिया गया है और उनके स्थान पर राकेश यादव को नोएडा महानगर का अध्यक्ष बनाया गया है। समाजवादी पार्टी के जिला प्रवक्ता ब्रजपाल राठी ने बताया कि मंगलवार को पार्टी हाईकमान ने नव नियुक्त जिलाध्यक्ष और नोएडा महानगर अध्यक्ष की घोषणा की। नव नियुक्त सपा जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह ने बताया कि विकास खंड में होने वाले प्रोग्राम में सभी कार्यकर्ता पहुंचेंगे और योग्य कार्यकर्ताओं को कमेटी में जगह दी जाएगी। उन्होंने बताया कि 18 फरवरी को जेवर और 24 फरवरी को दनकौर के आर्य फार्म हाउस पर कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई गई है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को एकजुट होकर पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान करने का आहवान किया है। वहीं, नव नियुक्त महानगर अध्यक्ष राकेश यादव ने कहा कि कर्मठ कार्यकर्ताओं को पार्टी में पूरा सम्मान मिलेगा। किसी की मेहनत को जाया नहीं जाने दिया जाएगा। सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी में भरपूर सम्मान दिया जाएगा। वहीं, पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सूरजपुर स्थित पार्टी कार्यालय पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व जिले के प्रभारी विनोद सविता ने बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस बैठक में सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस बैठक का संचालक जिला प्रवक्ता ब्रजपाल राठी ने की। ब्रजपाल राठी ने बताया कि नव नियुक्त जिलाध्यक्ष और नोएडा महानगर अध्यक्ष का गुरूवार को सुबह डीएनडी टोल टैक्स पर जिले के कार्यकर्ता भव्य स्वागत करेंगे। दोनों पदाधिकारी दिल्ली स्थित पार्टी कार्यालय से नोएडा आएंगे। इस मौके पर महेश यादव, युवजन सभा के जिलाध्यक्ष श्रीनिवास आर्य, लोकमन प्रधान, हाजी ननका सैफी, उधम पंडित, डॉ. इंदरपाल, सुनील भाटी, सुधीर तोमर, जेपी नागर, प्रमोद रौनीजा, चौधरी जयकरण सिंह, नीटू रावल, नरेंद्र, वीरेंद्र खारी, सुबोध राणा, रज्जाक, जगवीर बैसोया और शैलेन्द्र भाटी आदि उपस्थित रहे।

Comments are closed.