प्रिंटपैक इंडिया 2015 का दूसरा दिन बेहद शानदार रहा

LOKESH GOSWAMI

प्रिंटपैक इंडिया 2015 का दूसरा दिन बेहद शानदार रहा  ग्रेटर नोएडाः पांच दिनों तक चलने वाले प्रिंटिंग एंड पैकेजिंग एक्जीबिशन के दूसरे दिन भी बिजनेस विजिटर्स, स्टूडेंट्स और टेक-लवर्स ने बड़ी तादाद में शिरकत की और एक्स्पो में आई नई मशीनों, इनोवेटिव फीचर्स और नए आइडियाज़ के बारे में प्रिंटिंग औऱ पैकेजिंग के साथ-साथ ऑनलाइन बिजनेस ग्रोथ के बारे में दिग्गजों से बात की। IPAMA के जनरल सेक्रेटरी मिस्टर सीपी पॉल से मिली जानकारी के अनुसार पहले दिन जहां करीब 10 हजार लोगों ने एक्स्पो में हिस्सा लिया था, वहीं आज पहले हाफ तक 17 हजार से अधिक लोग शामिल हुए और एक्स्पो में प्रिंटिंग, पैकेजिंग, कोटिंग, कंटेनिंग जैसे क्षेत्रों के बारे में ग्लोबल लेवल पर इस्तेमाल की जा रही नई-नई तकनीकों के बारे में जाना और बिजनेस को बढ़ाने के लिए नए फीचर्स औऱ टेक्नीक्स को अपने प्रोडक्ट्स की मैन्युफेक्चरिंग में इस्तेमाल करने के लिए विशेषज्ञों से काफी विचार विमर्श भी किया। एक्स्पो में अपने प्रोडक्ट्स से लोगों को रूबरू करा रही कंपनियों ने भी मार्केट में अपने प्रसार पर खुशी जताई। एक्स्पो के माध्यम से अब तक 100 करोड़ से भी ज्यादा का बिजनेस हो चुका है। इन कंपनियों में भारत के अलावा चीन, जापान, इंडोनेशिया, मलेशिया जैसे तकनीकी समृद्ध देशों की कंपनियां शामिल है। एक्स्पो एपीएल ग्रुप ने एलईडी यूवी प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी लॉन्च की। इससे पहले की तुलना में प्रिंटिंग की क्वालिटी में काफी सुधार देखा गया। एलईडी यूवी प्रिंटिंग दुनियाभर की लेटेस्ट तकनीक में शुमार है। साथ ही इंडिया में भी इसका उपयोग ग्लोबल मार्केट के साथ-साथ बढ़ रहा है। इसे प्रिंटिंग इंडस्ट्री में सफलता का नया आयाम कहा जा सकता है। प्रिंटिंग की टेक्नोलॉजी में जहां पर्यावरण को होने वाले नुकसान को कम करने पर भी जोर दिया जा रहा है। साथ ही थ्रीडी फ्रेम्स मेकिंग, कोटिंग, डिजाइन्ड पैकेजिंग आदि के लिए भी कई मशीनों को एक्सपो में लॉन्च किया गया। प्रिंटिंग इंडस्ट्री के लिए केमिकल फ्री वॉयलेट CtP सॉल्यूशन, केमिकल फ्री & प्रोसेस फ्री थर्मल CtP सॉल्यूशन, केमिकल फ्री इंकजेट CtP सॉल्यूशन और इकोफ्रेंडली ग्राफिक्स आर्ट केमिस्ट्री में फीचर्स की बड़ी रेंज देखने को मिली। इनमें पर्यावरण के मानकों को ध्यान में रखकर लेटेस्ट इनोवेटिव टेक्नोलॉजी देखने को मिली जो न सिर्फ इंडस्ट्रियलिस्ट और पर्यावरण बल्कि ग्राहकों के लिए भी बेहद फायदेमंद है। केमिकल रहित टेक्नोलॉजी से प्रिंटिंग की प्रोडक्शन कॉस्ट में काफी कमी आई है, साथ ही कैमिकल का उपयोग ना के बराबर होने से यह पर्यावरण के लिए भी काफी फायदेमंद है, जो आगामी समय में बाजार की सबसे बड़ी जरूरत होगी, पर्यावरण के मानक बाजार के लिए जितने सख्त होंगे केमिकल रहित टेक्नोलॉजी और प्रोडक्शन प्रोसेस की मांग बढ़ जाएगी। इसके साथ ही इस टेक्नोलॉजी के सबसे बड़े फायदों में नो प्रोसेसिंग, वेस्ट मटीरियल में कमी, मशीनों का कम मेंटनेंस के साथ-साथ पानी की बचत भी शामिल है। इससे दुनियाभर में चल रहे मिशन क्लीन एंड मिशन ग्रीन को भी काफी मदद मिलेगी इसके अलावा एक्स्पो में पैकेजिंग इंडस्ट्री के लिए भी काफी क्रिएटिव और इनोवेटिव फीचर्स देखने को मिले, जिनसे न सिर्फ पैकेजिंग के खर्च में कमी आ सकती है, बल्कि पैकेजिंग को पहले से और ज्यादा आकर्षक रूप मिलेगा। पॉल ने बताया कि दुनियाभर में और खासतौर से भारत में प्रोसेस्ड फूड की पैकिंग करने का कारोबार बेहद तेजी से अपनी जगह बना चुका है। ऐसे में फूड सेफ्टी के लिहाज से एक्स्पो में देखने को मिले नए-नए प्रयोग बेहद फायदेमंद साबित होंगे। एक्स्पो में आने वाले लोगों के चेहरों पर नए आइडियाज़ और प्रोडक्ट्स को करीब से जानने की खुशी साफ जाहिर हो रही थी। विजिटर्स के साथ ही एक्जीबिशन में हिस्सा लेने वाली कंपनियां भी एक्स्पो की सुविधाओं से खुश दिखीं। साथ ही कई बड़े-बड़े एजुकेशनल इंस्टीट्यूट से आए स्टूडेंट्स के लिए भी नई टेक्नोलॉजी को जानने, बाजार की जरूरत को समझने और अपने विचार शेयर करने के लिए प्रिंटिंग और पैकेजिंग का यह एक्सपो एक बेहतरीन प्लेटफॉर्म साबित हुआ। दिलचस्प बात यह रही कि एक्सपो में हिस्सा लेने वाले लोगों में न सिर्फ यूपी, दिल्ली और हरियाणा बल्कि गुजरात, तमिलनाडू और केरल जैसे दूर स्थित प्रदेशों के लोग भी शामिल थे।

 

Comments are closed.