एन आई ई टी संस्थान में मानव संसाधन विकास मंत्रालय भारत सरकार की पहल के तहत आई आई टी दिल्ली के सहयोग से बनी वर्चुअल लैब का उद्घाटन किया गया
एन आई ई टी संस्थान में मानव संसाधन विकास मंत्रालय भारत सरकार की पहल के तहत आई आई टी दिल्ली के सहयोग से बनी वर्चुअल लैब का उद्घाटन किया गया सभी फैकल्टी मेंबर्स तथा छात्रों को इसका प्रयोग सिखाने के लिए इस अवसर पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन भी किया गया जिसमें 575 लोगों ने हिस्सा लिया आज की कार्यशाला का उद्देश्य ग्रेटर नॉएडा के छात्रों को इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार प्रोद्योगिकी के क्षेत्र में पूरे देश के रिसर्च नेटवर्क से जोड़ना है भारत सरकार की ओर से श्री भैरब चन्द्र पात्रा, शुभम और संजीव को इस कार्यशाला में रिसोर्स पर्सन के रूप में नियुक्त किया गया था इस अवसर पर संस्थान के निदेशक डॉ अजय कुमार, कंप्यूटर साइंस विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो सी. एस. यादव, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग के विभागाध्यक्ष प्रो सत्येन्द्र शर्मा, इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स के विभागाध्यक्ष प्रो संजय गैरोला, सूचना प्रोद्योगिकी के विभागाध्यक्ष प्रो सोमेश कुमार तथा प्रो अविजित मजूमदार, प्रो विनीत वर्मा, प्रो वी के पाण्डेय, प्रो गज़ाला नाज़ आदि उपस्थित थे इस लैब के बनने के साथ ग्रेटर नॉएडा में इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सुचना प्रोद्योगिकी के क्षेत्र में नए युग का आरम्भ हो गया है अब प्रोजेक्ट के लिए छात्रों को समय पर सही दिशानिर्देश मिल सकेंगे प्रो सी एस यादव को लैब का संयोजक नियुक्त किया गया है
Comments are closed.