एन आई ई टी संस्थान के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय अंतर संस्थागत तकनीकी उत्सव का समापन डॉ केदारनाथ सिंह के हाथों से संपन्न हुआ |

एन आई ई टी संस्थान के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय अंतर संस्थागत तकनीकी उत्सव का समापन डॉ केदारनाथ सिंह के हाथों से संपन्न हुआ |

सोसाइटी फॉर ऑटोमोटिव इंजीनियर्स के तत्वाधान में एन आई ई टी संस्थान के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय अंतर संस्थागत तकनीकी उत्सव इंजीनियस का समापन ज्ञानपीठ पुरुष्कार से सम्मानित डॉ केदारनाथ सिंह के हाथों पुरुष्कार वितरण के साथ बहुत ही उत्साह से संपन्न हुआ | विजेताओं को शील्ड, प्रशस्ति पत्र के साथ पुरुष्कार राशि भी भेंट की गयी | डॉ केदारनाथ ने अपने शब्दों से सब को उत्साहित किया उन्होंने कहा कि सफलता एक मात्र कसौटी नहीं है सार्थकता अनिवार्य है “आत्म द्वीपों भव”- अपना दीपक स्वयं बनो युवा सपने लेकर आते हैं आज के युग में तकनीकी जिन्दा जादू है परन्तु उसके साथ विवेकशील होना अनिवार्य है लक्ष्य ज्ञान अर्जन के साथ यह सोचना भी है कि इससे समाज को क्या लाभ होगा | युवा पीढ़ी में अपार क्षमता है और आने वाला इतिहास आपका है उन्होंने एक शेर भी साझा किया |“मेरी जिंदगी एक मुश्किल सफर है, जो मंजिल पर पहुँची तो मंजिल बढ़ा दी” इस अवसर पर ग्लोबल रेस्क्यू फाउंडेशन के चेयरमैन श्री आर एन सिंह ने छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि धनवान वही है जो समय से पहले प्रकृति को पहचान ले | दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रो विशाल मिश्रा ने बताया जीवन में कुछ भी पूर्ण नहीं होता सब
कुछ सापेक्ष होता है | आज पूरी हुयी प्रतियोगिताएं में ट्रेजर हंट में द नेक्सस, ऐरो मॉडलिंग में द वगाबॉन्डस , हाइड्रोलिक लिफ्ट में स्टार ग्रुप, डर्ट रोबो रेस में मोबस्टार ग्रुप ,टेक्निकल पेपर प्रेजेंटेशन में गीगाबाइट ग्रुप , वाटर रॉकेटरी में ई सी ई एलिमिनेटर्स ने, स्नैपशॉट में विपिन शर्मा ने बाजी मारी |

Leave A Reply

Your email address will not be published.