जनपद में शिक्षा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र के पिछडे़ स्कूलों में किया जायेगा विशेष कार्य

जिलाधिकारी एन पी सिंह ने अपने कैम्प कार्यालय पर एक महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता करते हुये जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को जनपद के प्रत्येक ब्लाक में 10-10 ऐसे विद्यालयों का चयन करने के निर्देश दिये है जहाॅ पर नामांकन भी कम हो और पंजीकृत बच्चे स्कूल आने में संख्या भी बहुत कम हो साथ इस चयन में स्वास्थ्य विभाग एवं कार्यक्रम विभाग का भी सहयोग प्राप्त किया जाये।
श्री सिंह अपने कैम्प कार्यालय पर एक बैठक की अध्यक्षता करते हुये जनपद में स्वास्थ्य एवं शिक्षा क्षेत्र में पिछडे़ क्षेत्रों के स्कूलों का समेकित विकास करने के उद्देश्य से अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे थे।
जिलाधिकारी ने कहा कि शिक्षा एवं स्वास्थ्य उनके हृदय के कार्यक्रम है क्योकि आज के बच्चे हमारे कल के भारत का भविष्य है अतः हमारा दायित्व बनता है कि हम समाज के प्रत्येक बच्चे की शिक्षा एवं स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखते हुये जनपद में जो बच्चे इससे वंचित हो रहे है उनकी पढाई एवं स्वास्थ्य की व्यवस्था करायी जाये ताकि वे बच्चे भारत का गौरव बनकर देश का नाम रोशन करें।
श्री सिंह ने बैठक में जानकारी देते हुये बताया कि इस सम्बन्ध में प्राधिकरण द्वारा भी अपनी सहमति प्रदान कर दी गयी है और इसके लिये जिला स्तरीय एक सोसाईटी का भी पंजीकरण कराया जा रहा है। सम्बन्धित सोसाईटी में जनपद की स्वैच्छिक संस्थाओं, संगठनों, कम्पनियों, बिल्डरों आदि को सदस्य बनाते हुये एक पटल के माध्यम से जनपद की पूर्ण कार्ययोजना बनाकर काम किया जायेगा। और बनायी गयी सोसाईटी में जिला प्रशासन, प्राधिकरण, स्वैच्छिक संस्थ्यायें कम्पनी के प्रतिनिधिगण एक साथ कार्य करेगे और इस कार्य में स्वैच्छिक संस्थाओं के द्वारा इस सोसाईटी के माध्यम से चैरैटी पर किये धनराशि की स्वयं भी निगरानी रखी जायेगी।
जिलाधिकारी श्री सिंह ने जनपद की समस्त स्वेैच्छिक संस्थाओं, संगठनों, कम्पनियों एवं बिल्डरों से अपील की है कि इस कार्य में आगे आये और अधिकाधिक चैरिटी के लिये सम्बन्धित सोसाईटी में सदस्य बनते हुये जनपद में होने वाले पुण्य के इस कार्य में अपनी भरपूर सहभागिता दर्ज कराये। श्री सिंह ने कहा कि प्रत्येक स्वेच्छिक संस्था अपने अपने स्तर पर चैरिटी का कार्य करते रहते है जिससे जनपद के जरूरतबन्द बच्चों को उनका लाभ प्राप्त नहीं हो पाता है जिला प्रशासन एवं प्राधिकरण द्वारा एक पहल आरम्भ की गयी है।
बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डा आर के गर्ग, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ए के सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी संध्या सोनी आदि ने भाग लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.