31 मार्च तक स्टूडेंट्स का वेरिफिकेशन पूरा करने के निर्देश
जिलाधिकारी ने स्कालरशिप स्कीम के तहत स्टूडेंट्स को समय से लाभ देने के लिए समाज कल्याण, पिछड़ा कल्याण विभाग को निर्देशित किया है। उन्होंने सभी अधिकारियों को वेरिफिकेशन का कार्य 31 मार्च तक पूरा करने का निर्देश दिया है।
डीएम ने कहा कि स्कॉलरशिप से संबंधित वेरिफिकेशन के लिए अधिकारियों को लगाया गया है। सभी अधिकारियों को 31 मार्च तक वेरिफिकेशन का कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया है। ताकि सभी स्टूडेंट्स को समय से स्कॉलरशिप का लाभ मिल सके। इसी तरह कौशल विकास योजना में प्रगति खराब पाये जाने पर सम्बन्धित अधिकारी को 1 माह में प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिए हैं।