आईएमएस में ऑरियेंटेशन का आयोजन- नोएडा।
आईएमएस में ऑरियेंटेशन का आयोजन
नोएडा। इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (आईएमएस) नोएडा में बीसीए, बीबीए और बीएएलएलबी के छात्रों के लिए ऑरियेंटेशन का आयोजन किया गया। सोमवार को सेक्टर 62 स्थित संस्थान परिसर में द्वितीय, चतुर्थ, छट्ठे एवं बीएएलएलबी इवेन सेमेस्टर एकेडमीक सत्र के छात्रों ने कार्यक्रम में शिरकत की। इस ऑरियेंटेशन में आईएमएस के कार्यकारी निदेशक डॉ.कमलजीत सिंह के साथ सभी शिक्षक एवं छात्रों मौजूद थे।
आईएमएस के कार्यकारी निदेशक डॉ.कमलजीत सिंह ने बताया कि ऑरियेंटेशन कार्यक्रम में लगभग 500 छात्रों ने शिरकत की। इस बार संस्थान की ओर से शिक्षा में गुणवत्ता एवं पारदर्शिता को ध्यान में रखते हुए ईआरपी सिस्टम भी लागू किया गया। उन्होंने बताया कि संस्थान के सभी शिक्षक एवं छात्र अब अपनी पारफॉरमेंस को यूजरनेम और पासवर्ड का इस्तमाल कर ऑनलाईन देख सकेंगे। साथ ही अब छात्रों के परिजन भी अपने बच्चों के प्रोजेक्ट वर्क, उपस्थिती, असाइनमेंट एवं इंटरनल मार्कस अपने-अपने बच्चों के यूजरनेम और पासवर्ड का इस्तेमाल कर ऑनलाईन देख सकेंगे।
इस ऑरियेंटेशन का आयोजन इवेन सेमेस्टर एकेडमीक सत्र के छात्रों के लिए किया गया। ऑरियेंटेशन के दौरान छात्रों के साथ अगले समेस्टर के सिलेबस की चर्चा की गई। कार्यक्रम में छात्रों ने फैकल्टी के साथ अगले समेस्टर के विषय एवं उनमें आनी वाली कठिनाईयों से जुड़े प्रश्न भी पूछे।