शारदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राजनाथ सिंह
शारदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राजनाथ सिंह
ग्रेटर नोएडा। शारदा विश्वविद्यालय में पहली बार आयोजित किए जा रहे दीक्षांत समारोह में गृहमंत्री राजनाथ सिंह और मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री, उच्च शिक्षा, प्रोफेसर डाॅ रामशंकर कठेरिया विद्यार्थियों को डिग्री देकर सम्मानित करेंगे। शुक्रवार को आयोजित होने वाले इस दीक्षांत समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शारदा विश्वविद्यालय के चांसलर पी के गुप्ता के अनुसार यह समारोह सादे और शानदार तरीके से आयोजित किया जाएगा और इसमें वरीयता प्राप्त विद्यार्थियों को चांसलर मेडल, गोल्ड मेडल और सर्टिफिकेट आॅफ मेरिट देकर सम्मानित किया जाएगा। इस समारोह में हज़ारों विद्यार्थी और प्रतिष्ठित लोग शामिल होंगे।
शुक्रवार की सुबह लगभग 11 बजे आयोजित होने वाले इस दीक्षांत समारोह के बारे में शारदा विश्वविद्यालय के एग्ज़ीक्यूटिव डाॅयरेक्टर प्रशान्त गुप्ता ने बताया कि उन्हें गर्व है कि शारदा विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने अपनी शैक्षणिक उपलद्धियों से एक मील का पत्थर जोड़ा है और देश के गृहमंत्री राजनाथ सिंह उनका हौसला बढ़ाने व सम्मानित करने आ रहे हैं यह विश्वविद्यालय के लिए गर्व की बात है। उन्होंने जानकारी दी कि विश्वविद्यालय स्तर पर सिर्फ एक सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी को चांसलर मेडल दिया जाता है और पहली बार यह मेडल, एमटैक के विद्यार्थी हिमांशु चैधरी को दिया जाएगा, जिसका सीजीपीए 9.7 है। इसके अलावा बीबीए की छात्रा पूजा गुप्ता, एमएससी के छात्र मुकट बिहारी, बीटेक के मुदित अग्रवाल, बीटेक के योगेंद्र सिंह, एमबीए की जोशिता पंडिता और एमटेके के हिमांशु चैधरी को विश्वविद्यालय स्वर्ण पदक से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके अलावा 18 विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट आॅफ मेरिट भी दिया जाएगा।
डिप्टी रजिस्ट्रार AJIT KUMAR ने बताया कि इस दीक्षांत समारोह में दो हज़ार से अधिक विद्यार्थियों को डिग्री देकर सम्मानित किया जाएगा और विद्यार्थियों और अतिथियों के लिए दर्जनों वाहनों का प्रबंध किया गया है साथ ही सुरक्षा का चाक चैबन्द बंदोबस्त भी किया गया है।