दो दिवसीय ’मेवाड़ अभिव्यक्ति-2015’ खेलकूद महोत्सव शुरू -मेवाड़ ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस
दो दिवसीय ’मेवाड़ अभिव्यक्ति-2015’ खेलकूद महोत्सव शुरू खेल प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने दिखाये जौहर – अंतर्राष्टंीय कबड्डी खिलाड़ी अनीता मावी ने किया उद्घाटन गाजियाबाद। मेवाड़ अभिव्यक्ति-2015 का दो दिवसीय महोत्सव यहां महामाया स्पोट्र्स स्टेडियम में शुरू हो गया है। एशियन गेम्स-2014 में स्वर्ण पदक विजेता अंतर्राष्टंीय कबड्डी खिलाड़ी अनीता मावी ने इसका उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि खेल बहुत मुश्किल है। इसमें मुकाम पाने में उन्होंने कड़े संघर्षों का सामना किया। महोत्सव के पहले दिन अनेक खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतियोगिताओं में मेवाड़ ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस के छात्रों ने जमकर अपने जौहर दिखाए। बतौर मुख्य अतिथि अनीता मावी ने कहा कि यूं तो संघर्ष हर क्षेत्र में होता है लेकिन मैने दो तरह का संघर्ष झेला। पहला पढ़ाई का संघर्ष और दूसरा, एक लड़की होने के नाते अपने परिवार का संघर्ष। लेकिन मुझे दोनों ही क्षेत्रों में मेहनत और लगन के बल पर सफलता मिली। अगर युवा खिलाड़ी ठान लें कि उन्हें संघर्षों का डटकर मुकाबला करना है तो कोई भी सफलता उनके कदम चूमने से नहीं चूकेगी। अनीता ने कहा कि शादी का बंधन भी उनके सामने आया, मगर उन्होंने इस प्रस्ताव को खेल की लगन के आगे दरकिनार कर दिया। अनीता ने कहा कि जिसमें लगन है, वह स्पोट्र्समैन जरूर बन जाएगा। उन्होंने कहा कि मानसिक शिक्षा भी जरूरी है। शरीर व मन का तालमेल बनने से सफलता अवश्य मिलती है।
मेवाड़ लाॅ इंस्टीट्यूट के महानिदेशक भारत भूषण ने कहा कि जो विदेश में भारत के राष्टंगान की धुन बजवाते हैं, वे हमेशा सम्मान के पात्र होते हैं। स्वस्थ शरीर के लिए स्वस्थ मस्तिष्क का होना भी जरूरी है। इसलिए जीवन में खेलकूद व व्यायाम अनिवार्य है। शरीर की मजबूती से ही मस्तिष्क का सही विकास होता है और जीवन के संघर्षों का आसानी से मुकाबला किया जा सकता है। तभी सफलता मिलती भी है। उन्होंने मेवाड़ ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूशंस की ओर से शाॅल व स्मृति चिह्न देकर अनीता मावी को सम्मानित किया। अनीता ने इसके बाद खिलाडि़यों से परिचय लिया। खेलकूद महोत्सव में बैडमिन्टन, क्रिकेट, जैवलिन थ्रो एवं विभिन्न स्तर की दौड़ का आयोजन किया गया। खेल महोत्सव में मेवाड़ ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डाॅ. अशोक कुमार गदिया, डायरेक्टर डाॅ. अलका अग्रवाल, स्पोट्र्स हैड विक्रांत तोमर समेत मेवाड़ का तमाम शिक्षण स्टाफ व विद्य ार्थी मौजूद थे। महोत्सव के उद्घाटन समारोह का संचालन प्रोफेसर आईएम पांडेय ने किया। इसके बाद शुरू हुए खेलों का परिणाम इस प्रकार रहा- सौ मीटर दौड़ में अनुज प्रथम, मोहित द्वितीय व दीपक तृतीय, दो सौ मीटर दौड़ में अनुज प्रथम, हर्ष द्वि तीय व मोहित तृतीय, चार सौ मीटर दौड़ में हर्ष प्रथम, सचिन द्वितीय व मुजफ्फर तृतीय, चार सौ मीटर गल्र्स दौड़ में जीज प्रथम, आकांक्षा द्वितीय व बबीता राना तृतीय, आठ सौ मीटर दौड़ में सचिन प्रथम, शहजाद द्वितीय व मोहित तृतीय, 800 मीटर गल्र्स दौड़ में वीवा प्रथम, आकांक्षा द्वितीय व सना तृतीय, बैडमिन्टन सिंगल प्रतियोगिता में पारस प्रथम, गोविन्द द्वितीय रहे। शाॅट पुट में दीपक गुप्ता प्रथम, बासित अली द्वि तीय व खालिद तृतीय रहे तो गल्र्स की प्रतियोगिता में लवरीन पहले, नानेलोरिन दूसरे, कुठोवेलू व रिया रावत तीसरे स्थान पर रहे।