भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह ने रेल बजट के लिए केन्द्र सरकार को बधाई दी
राजग सरकार का पहला पूर्ण रेल बजट ‘‘यात्री बजट’’
रेल बजट सबका साथ सबका विकास की नीति का परिचायक
भारतीय रेल प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की प्राथमिकताओं में सबसे ऊपर
राजग सरकार गरीबों के लिए समर्पित
मेक इन इंडिया का हिस्सा बनेगा रेल
सुविधा के साथ सुरक्षा का भी पूरा ख्याल
रेलवे की क्षमता बढाना और आत्मनिर्भर बनाना प्रमुख लक्ष्य
यात्री किराए में कोई वृद्धि नहीं
यात्री सुविधाओं के लिए 67 प्रतिशत की वृद्धि
200 स्टेशनों को आर्दश स्टेशन बनाने का लक्ष्य
400 स्टेशनों को वाई-फाई की सुविधा से युक्त करने का लक्ष्य
10 स्टेशनों पर सेटेलाइट टर्मिनल का निर्माण
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्रइ मोदी के नेतृत्वक में राजग सरकार का पहला पूर्ण रेल बजट भविष्योलन्मु्खीए विकासोन्मुरखी और ष्यात्री बजटष् है। राजग सरकार ने रेल बजट 2015.16 में यात्रियों को बेहतर सुविधाएं व सुरक्षित यात्रा मुहैया कराने को कई अभिनव उपायों की घोषणा की है। राजग सरकार की ष्सबका साथए सबका विकासष् की नीति को चरितार्थ करते हुए रेल बजट की प्रमुख विशेषता यह है कि यात्री किराए में कोई वृद्धि नहीं होगी। इतना बेहतरीन रेल बजट पेश करने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र् मोदी और रेल मंत्री श्री सुरेश प्रभु को बहुत.बहुत बधाई और अभिनंदन।
रेल मंत्री ने यात्रियों के हितों को सर्वोपरि रखते हुए रेल बजट में दर्जनों ऐसे उपाए किए हैं जिससे यात्रियों का सफर सुहाना होगा। रेल बजट में यात्रियों की सुविधाओं को ध्यांन में रखते हुए यात्री सुविधाओं के धन आवंटन में 67 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। यात्रियों की शिकायतों के लिए 24 घंटे काम करने वाली हेल्पलाइन नंबर 138 शुरू करने की घोषणा की गई है। इसके साथ ही रेल शिकायतों का समाधान करने के लिए एक मोबाइल एप्लीकेशन विकसित किया जाएगा। यह 1 मार्चए 2015 से उत्तर रेलवे में पायलट परियोजना के रूप में शुरू किया जाएगा। साथ ही सुरक्षा संबंधी शिकायतों के लिए टॉल फ्री नंबर 182 भी शुरु किया जाएगा।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा था कि राजग सरकार गरीबों के लिए समर्पित है। इसलिए रेल बजट में ऐसे कई उपाय किए गए हैं जिससे गरीब यात्रियों को सहूलियत होगी। उदाहरण के लिए अनारक्षित टिकट खरीदने वालों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए श्ऑपरेशन 5 मिनटश् शुरू होगा ताकि अनारक्षित टिकिट खरीदने में पांच मिनट से ज्याद समय नहीं लगे। प्रारंभिक तथा गंतव्य स्टेशनों पर गाड़ियों के आगमन ध् प्रस्थान की जानकारी देने के लिए एसएमएस अलर्ट की सुविधा होगी जो गाड़ी के आने से 15 से 30 मिनट पहले भेजा जाएगा। इसके साथ सभी प्रमुख स्टेसशनों पर वाई फाई सुविधा मिलेगी। सामान्य श्रेणी के डिब्बों में भी मोबाइल चार्जिंग की सुविधा मुहैया कराई जाएगी। ट्रेन आने या रवाना होने से पहले एसएमएस अलर्ट की सुविधा होगी। इसके अलावा फोन पर अनारक्षित टिकिट भी खरीदा जा सकेगा। युवाओं को रोजगार दिलाने के मकसद से रेलवे कौशल विकास के लिए प्रशिक्षण केंद्र भी मुहैया कराएगा।
राजग सरकार ने रेल बजट में मध्यहम वर्ग की सुविधाओं को भी ध्याकन में रखा गया है। टिकट बुकिंग के लिए भी समयसीमा को 60 दिन से बढ़ाकर 120 दिन कर दिया है। इससे टिकिट बुकिंग में दलालों पर नकेल कसने में मदद मिलेगी। ट्रेन में वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा के लिए लोअर वर्थ में उनका कोटा बढ़ाया जाएगा साथ ही टीटीई को यह निर्देश दिया जाएगा कि वे वरिष्ठ नागरिकों और गर्भवती महिलाओं को लोअर वर्थ दिलाने में मदद करें। यात्रियों को बेहतरीन खाना उपलब्ध कराने के लिए रेलवे ई.केटरिंग के तहत सर्वोत्त्म खाद्य चेन की शुरुआत करेगा।
यात्रियों की सुविधा के लिए चल टिकट परीक्षकों ;टीटीईद्ध को हैंड हैल्ड टर्मिनल उपलब्धम कराए जाएंगे। इनका उपयोग यात्रियों का सत्यानपन और चार्टों को लाउनलोड करने के लिए किया जा सकेगा। इससे रेलवे को टिकटिंग और चार्ट तैयार करने में कागज का इस्तेलमाल न करने तथा रिफंड के दावों को अंतिम रूप देने में भी तेजी लाने में सहायता मिलेगी।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्रप मोदी के स्वकच्छं भारत अभियान से प्रेरित होकर रेलवे में साफ.सफाई पर विशेष जोर दिया गया है। श्स्वच्छ रेलए स्वच्छ भारतश् मिशन के तहत स्टेशनों और गाड़ियों की सफाई के लिए एक नया विभाग स्थापित किया जाएगा जिसमें प्रोफेशनल एजेंसियों की सेवाएं लेना और अपने कर्मचारियों को साफ सफाई की नवीनतम पद्धति का प्रशिक्षण प्रदान करना शामिल होगा। स्टेशनों और गाड़ियों में शौचालय सुविधाओं की हालत में सुधार किया जाएगा। पिछले वर्ष के 120 स्टेशनों की तुलना में 650 अतिरिक्त स्टेशनों पर नए शौचालय बनाए जाएंगे। इसके अलावा इस वर्ष 17 हजार और जैव शौचालयों लगाए जाएंगे। इसके अलावा ट्रेनों में बेड लिनेन की संरचनाए गुणवत्ता और साफ सफाई भी सुधारी जाएगी।
रेल बजट में यात्रियों की सुविधाओं के साथ.साथ उनकी सुरक्षा का भी पूरा ख्या ल रखा गया है। दुर्घटनाओं को रोकने के लिए चुनिंदा रूट पर ट्रेन प्रोटेक्शन वार्निंग सिस्टम एंड ट्रेन कॉलाइजन अवोइडेंस सिस्टम लगाया जाएगा। 3438 मानवरहित क्रॉसिंग के लिए 6581 करोड़ रुपये का प्रावधान। महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिए रेलवे निर्भय फंड का इस्तेमाल करेगा। इसके अलावा महिलाओं की सुरक्षा के लिए ट्रेन के डिब्बों में सीसीटीवी कैमरे भी लगेंगे।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्रा मोदी के बुलेट ट्रेन के डायमंड क्वालड्रीलेटरल के सपने को साकार करने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए रेल बजट में हाईस्पीेड ट्रेन के लिए अगले पांच साल के लिए भारी भरकम 65ए000 करोड़ रुपये का आवंटन किए गए हैं। साथ ही मुंबई और अहमदाबाद के बीच उच्च रफ्तार की रेल गाड़ियां चलाने के लिए व्यावहारिकता अध्ययन रिपोर्ट इस वर्ष के मध्य तक तैयार हो जाएगी।
भारतीय रेल प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्रल मोदी की प्राथमिकताओं में सबसे ऊपर है। यही वजह है कि सरकार ने रेल बजट में इसके लिए वित्तीरय संसाधनों की कोई कमी नहीं छोड़ी है। उदाहरण के लिए रेलवे का योजनागत आवंटन 52 प्रतिशत वृद्धि के साथ बढ़ाकर 1ए00ए011 करोड़ रुपये किया गया है। वित्त मंत्रालय रेलवे को 40ए000 करोड़ रुपये बजटीय सहायता मुहैया कराएगा। इस तरह अगले पांच साल में रेलवे भारतीय अर्थव्यवस्था का वाहक बनेगा। रेलवे की भूमि पर अतिक्रमण रोकने के लिए रेलवे अपनी भूमि के मानचित्रों को डिजिटाइज करेगी। पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए गांधी संर्किट को बढ़ावा देने का कार्य करेगी। नई खेली और विपणन तकनीक के बारे में किसानों की सहायता के लिए आईआरसीटीसी एक विशेष यात्रा योजना दृकिसान यात्रा पर कार्य करेगी। ऊपरी सड़क पुल ;आरओबीद्ध और निचले सड़क पुल ;आरयूबीद्ध के निर्माण कार्य की अत्यंरत आवश्यकता को सुसाध्य बनाने को देखते हुएए ऑनलाइन ड्राइंग प्रस्तुरत करने और 60 दिन के भीतर इनके अनुमोदन के लिए उपयोगकर्ता अनुकूल एक वेब आधारत एप्लीकेशन शुरू किया गया है।
रेलवे में उत्कृट मानव विकास के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अवधारणा को साकार करते हुए रेल बजट में वर्ष 2015.16 में पूर्ण विश्वविद्यालय स्थापित करने की घोषणा भी की कई है।
रेल मंत्री श्री सुरेश प्रभु ने भारतीय रेलवे के कायाकल्प हेतु अगले पांच वर्षों के लिए चार लक्ष्य निर्धारित किए हैं। पहला लक्ष्युए ग्राहको के अनुभव में स्थायी और मापनयोग्य सुधार लाने के लिए भारतीय रेलवे द्वारा ऐसे कदम जाएंगे जिनसे स्वच्छताए सहूलियतए सुगमताए सेवा गुणवत्ता और गाड़ियों की गति से संबंधित ग्राहकों की समस्याएं व्यवस्थित ढंग से दूर हो जाएंगी। दूसरा लक्ष्य़ रेलवे को यात्रा का सुरक्षित साधन बनानाए तीसरा लक्ष्यद भारतीय रेलों की क्षमता में पर्याप्त विस्तार करना और इसकी अवसंरचना को आधुनिक बनाना। नागरिकों के लिए रेल यात्रा के महत्व को देखते हुएए भारतीय रेलवे यात्री वहन क्षमता 21 मिलियन यात्री प्रति दिन से बढ़ाकर 30 मिलियन तक करेगा। रेलपथ की लंबाई भी 20 प्रतिशत तक बढ़ाकर 1ए14ए000 किण्मीण् से 1ए38ए000 किण्मीण् तक की जाएगी। चौथा लक्ष्यि वित्तीय दृष्टि से आत्मनिर्भर बनने के लिए भारतीय रेलवे परिचालन से अत्याधिक अधिशेष का सृजन करेगाए जो केवल क्षमता विस्तार के वित्तपोषण हेतु आवश्यक ऋण की अदायगी के लिए ही नहीं होगाए बल्कि उससे क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों को सतत आधार पर बदलने हेतु निवेश के लिए भी पर्याप्त होगा। रेलवे बिजनेस रि.इंजीनियरी के लिए ष्कायाकल्पशष् नाम से इनोवेशन काउंसिल स्था पित करेगा। साथ ही आईआईटी ;बीएचयूद्धए वाराणसी में रेलवे प्रौद्योगिकी के लिए ष्मालवीय पीठष् स्थाथपित करने की घोषणा भी की गई है। रेल मंत्री ने वर्ष 2015.16 के लिए 88ण्5ः के परिचालन अनुपात का प्रस्ताव रखा है। जबकि 2014.15 में परिचालन अनुपात का लक्ष्य 91ण्8ः तथा 2013.14 में 93ण्6ः रखा गया था। इस तरह यह बजट न केवल पछले 9 वर्ष का बल्कि छठे वेतन आयोग के लागू होने के बाद का भी सर्वोत्तम परिचालन अनुपात वाला बजट होगा।