भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीभय अध्यरक्ष श्री अमित शाह ने आम बजट के लिए प्रधानमंत्री, श्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री, श्री अरुण जेटली को बधाई दी

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और राजग सरकार के वित्त मंत्री श्री अरुण जेटली द्वारा प्रस्तुत आम बजट 2015.16 सबका बजट है। इस बजट में गरीबों के विकासए युवाओं को शिक्षा व रोजगारए महिलाओं को सुरक्षाए किसानों के जीवन में खुशहाली लानाए राज्योंक की समृद्धि बढ़ाने और अर्थव्योवस्था मजबूती देने वाला बजट है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्री मोदी ने कहा था कि राजग सरकार गरीबों को समर्पित है। इसलिए इस बजट में गरीबों को आजीविका से लेकरए स्वादस्य्ा ए दुर्घटना और जीवन बीमा का तोहफा दिया गया है। प्रधानमंत्री जन धन योजना के रूप में गरीबों को बैंकिंग सुविधा से जोड़ने के बाद सरकार ने अब सबको पेंशन और बीमा की सुरक्षा देने की घोषणा की है। इसके अलावा किसानों के लिए प्रधानमंत्री परंपरागत कृषि विकास योजना शुरु करने के साथ ही कृषि लोन का लक्ष्यक बढ़ाकर 8ण्5 लाख करोड़ रुपये करने की घोषणा की है। सरकार ने युवाओं को कौशल विकासए शिक्षा और रोजगार के समुचित अवसर मुहैया कराने के लिए आम बजट में भारी भरकम धनराशि आवंटित करने के साथ.साथ देश में औद्योगिक उत्पानदन बढ़ाने के लिए भी कई उपायों का ऐलान किया है। इसके तहत कार्पोरेट कर में कमी की गई है ताकि अधिकाधिक संख्याप में उद्योग भारत में निवेश के लिए आकर्षित हों जिससे देश के युवाओं को रोजगार और अच्छीअ नौकरियां मिलें। साथ ही सरकार ने राजकोषीय संतुलन को बनाए रखने के लिए राजकोषीय घाटे को घटाकर जीडीपी के तीन प्रतिशत के बराबर पर लाने की घोषणा भी की है।
सरकार का यह बजट काले धने पर कठोर लगाम लगाने वाला बजट है। इसलिए सरकार ने देश के बाहर और भीतर जमा कालेधन को निकालने के लिए आम बजट में ठोस उपाय किए हैं। सरकार कालेधन की समस्यार के निदान के लिए फेमा के अंदर परिवर्तन करेगी जिसके बाद विदेश में कालाधन रखने वालों को सात से दस साल तक के कठोर कारावास की सजा भी दी जा सकेगी। विदेश में जमाकालेधन का ब्यौ रा न देने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई भी होगी।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्रा मोदी ने पूर्वी राज्यों के विकास का वादा किया था। इसलिए राजग सरकार ने आम बजट में बिहार और पश्चिम बंगाल में रोजगार और निवेश बढ़ाने के लिए उद्योगों को आंध्र प्रदेश की तर्ज पर विशेष सहायता देने की घोषणा की है।
इस तरह राजग सरकार का यह पहला पूर्ण आम बजट देश को तरक्कीे राह पर लाने और सबका साथए सबका विकास की नीति पर चलकर एक भारतए श्रेष्ठे भारत के निर्माण के सपने को साकार करने वाला बजट है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.