नोएडा लायंस क्लब में हास्य कवि सम्मेलन.
होली के मौके पर नोएडा लायंस क्लब के तत्वावधान में इशान म्यूजिक कालेज, नोएडा में एक हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें प्रसिद्ध हास्य कवियों सर्वश्री पंडित सुरेश नीरव, सुरेशकांत, राजमणि, शैल भदावरी,किशोर श्रीवास्तव एवं डा. (श्रीमती) अल्पना सुहासिनी ने अपनी रचनाओं से सभी को होली के रंग में डुबो दिया। सर्वप्रथम लायन अशोक श्रीवास्तव ने सभी कवियों व पदाधिकारियों का परिचय दिया और क्लब के सदस्यों के साथ सभी का स्वागत किया। हंसी की फुहारों और ठहाकों के बीच कवि सम्मेलन का संचालन व्यंग्यकार श्री राजमणि और किशोर श्रीवास्तव ने किया । इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक श्रीमती विमला वाथम ने सभी कवियो को शॉल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर पी.डी.जी.लॉयन मुकेश गोयल, वी.डी.जी. -1 लायन सुनील निगम, वी.डी.जी.-2 लॉयन एस के चौधरी ,रीजन चेयरपर्सन लॉयन विवेक चौधरीएवं डी.सी.लॉयन अजय सिंगल भी उपस्थित थे।
Comments are closed.