मेवाड़ में मनाई गई इको फ्रेंडली होली

मेवाड़ में मनाई गई इको फ्रेंडली होली-

गुलाल व फूलों से होली खेलकर की देश की संस्कृति, परम्परा व पानी मुश्किल हालात में भी खुश रहना सिखाते हैं           पर्व- डाॅ.गदिया गाजियाबाद। वसुंधरा स्थित मेवाड़ ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूशंस में पानी बचाओ का संदेश देने के अलावा विभिन्न प्रकार के रोचक खेलों के जरिये इको फे्रंडली होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया। फूलों व गुलाल से होली खेलकर लोगों को बूंद-बूंद पानी बचाने के लिए प्रेरित किया गया। इस मौके पर मेवाड़ ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डाॅ.अशोक कुमार गदिया ने कहा कि मुश्किल हालात में भी खुश रहने के लिये भारत में त्योहार मनाने की एक बड़ी श्रृंखला है। यही हमारी संस्कृति हमें पूरे विश्व में सबसे अलग उन्होंने कहा कि हममें लाख कमियां हों, बुराइयां हों या पिछड़ापन हो मगर खुश रहने और सबको खुश रखने की परम्परा, पर्व व संस्कृति हमारे देश के अलावा कहीं नजर नहीं आती। उन्होंने कहा कि मुश्किल हालात में भी पर्व मनाकर हम खुशियां ढूंढ लेते हैं। यह सिर्फ भारत ही सिखाता है।

होली मिलन समारोह में इस बार रोचक खेलों का आयोजन किया गया। इसमें मेवाड़ इंस्टीट्यूशंस के शिक्षण स्टाफ ने भाग लेकर अपने जौहर दिखाये। नींबू-चम्मच प्रतियोगिता में अमित प्रथम, आशुतोष मिश्रा द्वितीय व निशांत तृतीय, महिलाओं में दीप्ति गोयल प्रथम, युथिका द्वि तीय, नीतू तृतीय रहीं, सांत्वना पुरस्कार शिवानी शाह को मिला। म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में मोहित पहले, राजेन्द्र दूसरे व संजीव शर्मा तीसरे स्थान पर रहे। महिलाओं में भावना पहले, दीप्ति गोयल दूसरे व नेहा तीसरे स्थान पर रहीं। पास द पार्सल स्पर्धा में गीता रानी प्रथम, नेहा त्यागी दूसरे, शिवानी शाह तीसरे स्थान पर रहे। सांत्वना पुरस्कार मोहित व राजेन्द्र को संयुक्त रूप से मिला। रस्साकशी का खेल देखकर सभी दर्शक लोटपोट हो गये। मेवाड़ ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डाॅ. गदिया ने सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस मौके पर मेवाड़ ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूशंस की निदेशिका डाॅ.अलका अग्रवाल, विधि विभाग के महानिदेशक भारत भूषण आदि मौजूद थे।

Comments are closed.