दिल्ली वाले झूमे रंगों की होली की मस्ती में!
प्रिशिका एंटरटेनमेंट द्वारा आयोजित होली फेस्टिवल ‘रंग दे…. दिल्ली’ में सैकड़ों की तादात में हर उम्र के लोगों ने राजधानी दिल्ली के पीतमपुरा के ‘दिल्ली हाट’ में बड़ी ही धूम-धाम से होली मनाई. इस जश्न का आयोजन प्रिशिका एंटरटेनमेंट ने 5 मार्च, 2015 को दिल्ली हाट, पीतमपुरा, नई दिल्ली में किया था.
होली के इस महोत्सव में सभी उम्र के लोगों के लिए कई रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था जिसमें रेन डांस विद डीजे, लाइव सिंगिंग परफॉरमेंस आदि का मज़ा लिया. इसके अलावा लोगों ने कई तरह के खान-पान, खेलों और कई अलग-अलग कार्यक्रमों का लुफ्त उठाया.
इस रंगा-रंग महोत्सव में महिला शक्ति, आम आदमी पार्टी की अध्यक्ष श्रीमति बंदना कुमारी ने यहाँ आकर दिल्ली के युवाओं का उत्साह बढ़ाया और साथ ही दिल्ली की महिलाओं, बच्चों और सभी भाई-बहनों को होली की शुभकामनायें भी दी.
22 वर्षीय प्रिशिका एंटरटेनमेंट की, मैनेजिंग डायरेक्टर, प्रिशिका गोस्वामी ने कहा “इस महोत्सव में सभी को होली की बधाई और सभी युवा और बच्चों का शुक्रिया जिन्होंने मेरे पहले ही इवेंट ‘रंग दे … दिल्ली’ होली फेस्टिवल में मज़ा और मस्ती कर इसे सफ़ल बनाने में मेरा और मेरी पूरी टीम का सहयोग दिया. साथ ही प्रिशिका ने सभी मीडिया के लोगों का भी शुक्रिया अदा किया और ‘रंग दे… दिल्ली’ होली फेस्टिवल के स्पोंसर और प्रमोशनल पार्टनर’बॉलीवुड आईजीएन’ के डायरेक्टर ‘सुनील मीणा’ और ‘दीपाली मीणा’ का भी शुक्रिया किया जिन्होंने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सहयोग दिया.
Comments are closed.