अन्तर्राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा समिति द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह का आयोजन
पूर्वी दिल्ली के यमुना विहार में अन्तर्राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा समिति ने अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह का आयोजन किया। सशक्तिकरण व कन्या भ्रूण हत्या विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें महिलाओं व युवतियों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता चैधरी जमशेद आलम (प्भ्त्च्ब्) के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा की गई। उन्होनें कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का परिचय दिया तथा अपने विचार व्यक्त करते हुए महिलाओं को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी। साथ ही लड़कियों को समान दर्जा व उच्च शिक्षा दिलवाने पर जा़ेर दिया। उन्होंने महिला सशक्तिकरण के लिए महिलाओं को स्वयं सहायता समुह एंव महिला मंडल बनानें के लिए उत्साहित किया।
उन्होंने बताया के कैसे महिलाएँ स्वयं सहायता समूह बना कर अपनी व अपने परिवार की आर्थिक स्थिति सुधार सकती है।
महिलाएँ व युवतियाँ आगे बढ़ने के लिए क़दम बढ़ाएँ उन्होंने कहा के क्यों हम कन्या की भ्रूण हत्या कर उसे इस दुनिया में आने से रोक देते है। इस पर कई महिलाओं ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किये। राष्ट्रीय अध्यक्ष चैधरी जमशेद आलम द्वारा सराहनीय कार्य के लिए महिलाओं को समानित किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष चैधरी जमशेद आलम ने कार्यक्रम में भाग लेने वाली सभी महिलाओं को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हार्दिक अभिनंदन एवं धन्यवाद दिया और इस अवसर पर श्रीमती निधि मोघा, पुष्पा बनसल, मौ॰ नसीर अहमद, श्री कुलदीप सिहं, डाॅ॰ सुधा सिंह, सुषमा चैधरी, अन्जुम, ज्योति गोर, चैधरी सलमान, रेखा चैधरी, शबीना ख़ान, रागिनी शर्मा, मतलूब राणा, यूसुफ अली आदि शमिल थे।
Comments are closed.