ग्रेटर नोएडा से पिलखुआ तक का सफर होगा आसान.

सिंचाई विभाग चिटेहरा गांव से डासना मसूरी तक 16 किलोमीटर सडक बनायेगा जिसमे 11 करोड़ की लागत आयेगी जिसे एक साल में तैयार कर लिया जायेगा जिससे तीन जनपदों को फायदा मिलेगा।
सिचाई विभाग के जुनियर इंजीनियर नागेन्द्र सिंह ने बताया चिटेहरा गांव के पास से एनटीपीसी होते हुए डासना मसूरी एनएच-24 से जोड़ा जाएगा। इससे बनने के बाद जिले के करीब तीन दर्जन गांवों को ग्रेटर नोएडा और दादरी से जोड़ा जा सकेगा। चिटेहरा नहर का यह रोड पंचसील नगर, बुलंदशहर व गौतमबुद्ध नगर तीन जिलों को जोड़ने का काम करेंगा। गुलावठी बुलंदशहर के लोगों के लिए ग्रेटर नोएडा आने का सबसे छोड़ा और आरामदायक रोड होगी। इससे अलग गढ़, मसूरी डासना समेत एचएच- 24 पर पड़ने वाले शहर और कस्बे के लोगों के लिए ग्रेटर नोएडा आने का सबसे शार्टकट रस्ता होगा।

Comments are closed.