योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण को पार्टी में से निकाला जाए : भगवंत मान
संगरूर से लोकसभा मैंबर भगवंत मान ने कहा है कि योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण को लेकर पार्टी ने काफी नरम रवैया अपनाया है और केजरीवाल का विरोध करने वाले इन नेताओं को पार्टी में से भी बाहर निकाल देना चाहिए।
लुधियाना में पत्रकारों के साथ बातचीत दौरान भगवंत मान ने कहा कि योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण की लड़ाई सिद्धांतों की लड़ाई नहीं है बल्कि यह दोनों पार्टी को दिल्ली में हराने के लिए काम कर रहे थे।
भगवंत मान ने कहा कि यह दोनों नेता दिल्ली में पार्टी को हरा कर अरविंद केजरीवाल को पार्टी के कनवीनर के पद से हटाना चाहते थे पर यह लोग अपनी साजिश में कामयाब नहीं हो सके।
भगवंत मान ने कहा कि पार्टी को इनके खिलाफ कड़ा एक्शन लेना चाहिए था और इनको सिर्फ पार्टी के राजनीतिक मामलों की समिति में से निकालने से ही मसला हल नहीं होने वाला इनको पार्टी में से बाहर निकाल दिया जाना चाहिए।
गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में लिए गए फैसले के मुताबिक प्रशांत भूषण और योगेंद्र यादव अब पार्टी के राजनीतिक मामलों की समिति के मैंबर नहीं रहे हैं।
Comments are closed.